logo

ट्रेंडिंग:

7 लोगों ने दोस्त के सामने किया गैंगरेप, फिर पीड़िता से ही लिए 10 हजार रुपये

असम में 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और और बाकियों की तलाश जारी है।

28 year old woman raped in Assam

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम के कछार जिले में 28 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात लोगों ने महिला के दोस्त के सामने ही उसका दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इन लोगों ने महिला से जबरन 10 हजार रुपये भी ले लिए। अभी तक इस मामले में सिर्फ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी के 5 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

यह घटना 19 फरवरी को कछार जिले के सिलचर शहर के पास बाइपास रोड पर हुई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिलचर सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: पापा ने NEET की तैयारी के लिए कहा, बेटे ने हत्या कर ड्रम में छिपाई लाश

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा गया है। बाकी संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। महिला का अनिवार्य मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं।

जबरन ले लिए 10 हजार रुपये

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि वह अपने दोस्त के साथ कार में बैठी थी, तभी एक SUV में सवार सात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों से पूछताछ की और फिर अचानक उन्हें पकड़ लिया। परिवार के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ उसके दोस्त के सामने एक-एक कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने धमकी देकर महिला से 10,000 रुपये एक आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए और मौके से फरार हो गए।

रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर हमला

पुलिस ने पहले तो इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। जब सिलचर के एक पत्रकार ने आरोप लगाए कि इस वारदात में शामिल आरोपियों में से एक के रिश्तेदारों ने उस पर हमला किया। पत्रकार के मुताबिक, उसने इस घटना की रिपोर्टिंग की थी इसलिए रास्ते में रोककर उसे मारा-पीटा गया। स्थानीय लोगों ने पत्रकार को बचाया था। इस मामले में भी अब एक केस दर्ज किया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'अपनी बेटियों से अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगवा दो', नए बयान से मची खलबली

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज की गई है। इनमें सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर वसूली, डकैती, आपराधिक धमकी, गैरकानूनी जमावड़ा, महिला के कपड़े उतारने की नीयत से बल प्रयोग और महिला की गरिमा का अपमान करने जैसी धाराएं शामिल हैं।

सांसद सुष्मिता देव ने की कार्रवाई की मांग

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कछार के पुलिस से मुलाकात कर कार्रवाई की जानकारी ली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है और जांच जारी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap