logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब में बड़ा हादसा, कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला; 5 की मौत

पंजाब के संगरूर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां लहरागागा-जाखल रोड पर मनरेगा मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक 5 मजदूरों की मौत की खबर है।

Punjab News

घायलों को ले जाते लोग। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के संगरूर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां लहरागागा-जाखल रोड पर मनरेगा मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 5 मजदूरों की मौत की हुई। कई अन्य घायल हैं। सड़क किनारे 23 मजदूर काम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। 

 

दर्दनाक घटना पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने दुख जताया। चश्मदीदों के मुताबिक लहरागागा-जाखड़ मार्ग किनारे मजदूर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार आई कार ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल हैं।

 

 

 

 

सोशल मीडिया घटना के बाद कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में सड़क पर कई शव पड़े हैं। भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में परिजन रोते-बिलखते दिख रहे हैं। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखा जा रहा है।

 

सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की है। आठ लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें से एक को मृत लगाया गया था। पांच लोगों की हालत स्थिर है। दो घायलों को दूसरे अस्पताल भेजा गया है।

 

खबर अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें