logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अंबाला में शाह की रैली, बैनर से अनिल विज की फोटो गायब, कार्यकर्ता नाराज

अंबाला कैंट में शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद गांधी ग्राउंड में गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान स्टेज पर लगे बैनर पर मंत्री अनिल विज की फोटो के स्थान पर सिर्फ नाम लिखने से कार्यकर्ता नाराज दिखे।

Shahs rally in Ambala and workers angry

स्टेज पर लगे बैनर से गायब कैबिनेट मंत्री अनिल विज की फोटो। (Photo Credit - खबरगांव।)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा दौरे में गृहमंत्री अमित शाह ने आज अंबाला में 1857 की क्रांति को समर्पित एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अमित शाह ने गांधी ग्राउंड में रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली स्थल में स्टेज पर लगे बैनर से कैबिनेट मंत्री अनिल विज की फोटो गायब होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखी।

 

हालांकि, बैनर पर मंत्री अनिल विज का नाम लिखा हुआ था। दबी जुबान में समर्थक ये कहते दिखे की ऐसे लग रहा है कार्यक्रम को हाइजैक करने का प्रयास किया गया है, क्योंकि ये कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र में था और उन्हीं की फोटो बैनर पर नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: होर्डिंग पर फोटो न देख भड़के हुड्डा, विधानसभा के कार्यक्रम से नाराज होकर लौटे

परेशान रही जनता

अमित शाह के हरियाणा दौरे को लेकर पुलिस की तरफ से पहले ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था, लेकिन इस दौरान लोगों को रूट डायवर्ट होने की वजह से लंबा रास्ता तय करना पड़ा। सुबह से शाम तक पूरा दिन हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

 

खासकर शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब रही। हालात ये थे कि 5 मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय हो रहा था। इधर, 1100 सरकारी बसों को रैली में लगाने से कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। मजबूरन लोगों को टैक्सी व ट्रेन का सहारा लेना पड़ा। इन 1100 बसों में कार्यकर्ता रैली स्थल तक पहुंचे थे।

 

यह भी पढ़ें: 8 महीने से अटका मिड-डे मील का बजट, अपनी जेब से खर्च करने को मजबूर अध्यापक

शाह ने ली विज की चुटकी

रैली में संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने उन्हें इस शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब मंत्री अनिल विज बोलना शुरू करते हैं तो चुप करवाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक ये स्मारक रहेगा, तब तक लोग अनिल विज को भी याद रखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक साल में HIV के 9 हजार केस, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई टास्क फोर्स

2015 में हुआ था भूमि पूजन

बता दें कि शहीद स्मारक के निर्माण को लेकर भूमि पूजन मई 2015 में किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका शिलान्यास किया था। प्रारंभिक बजट 350 करोड़ रुपये था।

 

अब तक लगभग 850 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। अभी निर्माण कार्य जारी है। जल्द ही ये स्मारक अब लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

 

 बता दें कि शहीद स्मारक के उद्घाटन की चर्चा करीब एक साल से चल रही थी। मंत्री अनिल विज पहले बयान दे चुके थे कि वह इस स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री से करवाएंगे। हालांकि बाद में ये बयान जारी किया गया था कि जल्द ही स्मारक का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।


और पढ़ें