logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना में ऑटो से सप्लाई हो रही थी स्मैक, 2 महिलाएं समेत 3 गिरफ्तार

पटना के नेउरा इलाके में पुलिस ने ऑटो से स्मैक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

AI generated image of drugs smuggling people

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना से सटे नेउरा इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेउरा थाना पुलिस ने ऑटो में घूम-घूमकर स्मैक बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.151 किलो स्मैक, 1715 पुड़िया और नकदी बरामद हुई है।

 

पुलिस को इस मामले की जानकारी गुप्त सूचना से मिली थी। इसके बाद नेउरा थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने मधुपुर पुल के पास वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका गाया। तलाशी लेने पर उसमें मौजूद दो महिलाओं के पास से बड़ी मात्रा में स्मैक मिली जिसके बाद उन महिलाओं के साथ-साथ उस ऑटो वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देख लिया, फिर मिलने बुलाया और मारकर गाड़ दिया

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई को सूचना मिली थी कि ऑटो के जरिए इलाके में स्मैक की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मधुपुर पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। 

 

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से पांच पॉलीथिन में रखी 1715 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का कुल वजन 1.151 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: टूटने वाला था रिश्ता, ससुर का इलाज करवाया और बीवी ने फाड़ दिए तलाक के पेपर

बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोमा कुमारी, खुशी कुमारी और मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों किसी बड़े नशा तस्कीर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें