logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेलवे ट्रैक पर धमाका और एक लाश, पंजाब के पटियाला में आखिर क्या हुआ?

पंजाब में एक रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के बाद एक लाश भी बरामद हुई है। इस बात की जांच की जा रही है कि लाश का बम धमाके से कोई कनेक्शन है या नहीं।

ai generated image of a blast

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब के पटियाला में सोमवार रात को एक रेलवे ट्रैक के पास हुए बम धमाके से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। ब्लास्ट वाली जगह पर ही एक लाश क्षत-विक्षत अवस्था में पाई गई है। पुलिस ने बताया है कि बम लगाने की कोशिश के दौरान ही ब्लास्ट हो गया और इस शख्स की मौत हो गई। यह धमाका जिस वक्त हुआ तब वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी जिसके चलते कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी इस बात की जांच की जा रही है कि जिस शख्स की लाश मिली है वह कौन है।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बम धमाका शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर हुआ है और वहां से एक अज्ञात शव भी मिला है। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके की वजह से ट्रैक के नीचे की गिट्टियां उड़ गई हैं। रात से ही ट्रैक को ठीक करके उसे फिर से चालू करने का काम जारी है और उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही ट्रैक को फिर से चालू किया जा सकेगा।

 

यह भी पढ़ें: 2 बच्चियों का रेप, पुलिस ने पीड़ित परिवार को क्यों उठाया? धरने पर बैठे BJP नेता

पुलिस ने क्या बताया?

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि विस्फोट से रेल पटरियों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है। यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित पटरियों के पास हुई। विस्फोट की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी वरुण शर्मा ने पीटीआई-भाषा से फोन पर हुई बातचीत में कहा है, ‘कम तीव्रता का एक विस्फोट हुआ है।' उन्होंने बताया कि एक अज्ञात शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।

 

SSP वरुण शर्मा ने अपने नए बयान में कहा है, 'हमने मौका का जायजा लिया तो पता लगा कि यह छोटा बम धमाका नहीं बल्कि सुनियोजित धमाके की कोशिश थी। बम लगाने के दौरान ही उस शख्स की मौत हो गई और उसकी लाश वहीं मिली है। हमें मौके पर सिमकार्ड समेत जितनी भी चीजें मिली हैं, उन सबकी जांच की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के साथ इसकी जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारी पर डाल दिया था कीचड़, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को हुई सजा

जब उनसे पूछा गया कि क्या मृतक की मौत विस्फोट के कारण हुई है तो उन्होंने कहा, ‘मामले की जांच जारी है।’ SSP वरुण शर्मा ने यह भी बताया कि घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स की लाश मिली है उसका सिर और कई अन्य अंग धड़ से अलग हो गए हैं।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें