logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP के टिकट पर 'सोनिया गांधी' लड़ेंगी चुनाव, यह कहां हो गया?

केरल में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में BJP की महिला उम्मीदवार सोनिया गांधी अपने नाम के कारण चर्चा में हैं, जिन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के सामने उतारा गया है।

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, जो 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में संपन्न होंगे। इनके परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार खास चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जो अपने नाम की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका नाम सोनिया गांधी है, और पार्टी ने उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार के सामने खड़ा किया है। इतना ही नहीं, उनका कांग्रेस से जुड़ा हुआ एक संबंध भी सामने आया है।

 

इस चुनाव में 941 ग्राम पंचायत, 152 ब्लॉक पंचायत, 14 जिला पंचायत, 87 नगर पालिकाएं और 6 निगम शामिल हैं। पहले फेज में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में वोटिंग होगी, जबकि दूसरे फेज में 11 दिसंबर को त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में वोटिंग होगी।

 

यह भी पढ़ें- LIVE: MCD उपचुनाव के रुझानों में BJP को बढ़त, AAP पीछे, कांग्रेस का हाल क्या?

 

कौन हैं सोनिया गांधी?

सोनिया गांधी मुन्नार पंचायत से BJP उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। 34 साल की सोनिया को नल्लाथन्नी वार्ड से टिकट दिया है। उनके पति सुभाष BJP के पंचायत महासचिव हैं और ओल्ड मुन्नार मुलक्कड़ से उप चुनाव भी लड़ चुके हैं। विवाह के बाद सोनिया गांधी भी  BJP में सक्रिय हो गई थी। यह उनका पहला चुनावी मुकाबला है। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी मंजुला रमेश और CPI (M) नेता वालरमति से होने जा रहा है।

कांग्रेस से कनेक्शन

BJP प्रत्याशी सोनिया गांधी का जन्म दुरे राज के घर हुआ। उनके पिता नल्लथन्नी कल्लार के एक सीनियर कांग्रेस लीडर और वर्कर थे। वह कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने बताया था कि प्रभावित होने के कारण अपनी बेटी का नाम उनके नाम पर रखा। शादी के बाद उनकी बेटी का रुझान बदल गया और BJP में शामिल हो गई।

 

यह भी पढ़ें- प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा में स्पीकर, BJP के लिए एक और जीत क्यों है?

 

एक बुजुर्ग उम्मीदवार

कोच्चि के असमन्नूर गांव में पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों में 90 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। आपको नारायणन नायर की उम्र जानकर बहुत हैरानी होगी। उम्र इनके लिए महज  एक नंबर है और वह पूरे जोश एवं दमखम से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। बहुत ही जोश के साथ लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। यह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। नारायणन असमन्नूर ग्राम पंचायत के दूसरे वार्ड से उम्मीदवार हैं।

Related Topic:#Sonia Gandhi#Kerala

और पढ़ें