logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘IAS बनवा दूंगा’, महिला बैंककर्मी को झांसा देने वाला सपा नेता गिरफ्तार

UP के मथुरा में महिला बैंककर्मी को IAS बनाने का झांसा देने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने सपा नेता राजन रिजवी को गिरफ्तार करके पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

rajan rizvi

पुलिस हिरासत मेें सपा नेता राजन रिजवी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा में महिला बैंककर्मी को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सिफारिश के जरिए IAS बनवाने का झांसा देने और बाद में उसे परेशान करने के आरोप में सपा नेता राजन रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मथुरा पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को अलीगढ़ के धर्रामाफी गांव में रिश्तेदार के घर दबिश देकर 38 वर्षीय राजन रिजवी को पकड़ा। आरोपी समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव रह चुका है। महिला की शिकायत पर मथुरा कोतवाली में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।

 

पीड़िता मथुरा के एक बैंक में कार्यरत है। शिकायत के मुताबिक, राजन रिजवी ने उसे प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वह ‘भैया जी’ से सिफारिश करके उसे सीधे IAS बनवा देगा। आरोप है कि इसके बाद वह ग्राहक बनकर बैंक आने लगा और महिला से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करता रहा।


महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बिना अनुमति उसका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। जब उसने बातचीत और संपर्क से इनकार किया तो आरोपी की ओर से उसकी निजी कॉल डिटेल रिकॉर्ड यानी CDR निकलवाने की धमकी देने का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: रिटायर्ड बैंक अफसर को 6 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 95.66 लाख रुपये ठगे

कार की तस्वीर लेने का भी आरोप

शिकायत के अनुसार, राजन रिजवी बैंक के बाहर खड़ी महिला की कार की तस्वीरें लेता था। महिला ने इस गतिविधि के सीसीटीवी में दर्ज होने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोपी पर महिला के पति, घर में काम करने वाले कुक और ड्राइवर से जुड़ी निजी जानकारियां जुटाने का भी आरोप लगाया गया है।महिला की शिकायत में यह भी आरोप है कि उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया।

 

महिला के मुताबिक, लगातार संपर्क किए जाने से परेशान होकर उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद राजन रिजवी के रात के समय उसकी कॉलोनी में घूमते दिखाई देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में पीछा करने और रेकी करने के आरोप भी लगाए गए हैं।पीड़िता का कहना है कि वह करीब एक महीने तक शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगाती रही। बाद में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मथुरा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर में निजी मोबाइल नंबर हासिल करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने, धमकी देने और पीछा एवं रेकी से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का शक, युवक का सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाया, जमकर पीटा

अलीगढ़ में छिपा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद से राजन रिजवी फरार चल रहा था। पुलिस को उसके अलीगढ़ के ग्राम धर्रामाफी में रिश्तेदार के घर पर छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा और स्वाट प्रभारी महावीर सिंह की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।राजन रिजवी की उम्र 38 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Topic:#Samajwadi Party

और पढ़ें