logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रतापगढ़ में हादसा: पेट्रोल पंप का पोल कार में गिरा, सपा नेता की मौके पर ही मौत

प्रतापगढ़ में लापरवाही ने सपा नेता की जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Pratapgarh News

वीडियो से ली गई तस्वीर। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां एक पेट्रोल पंप पर लगा पोल सपा नेता की कार में जा गिरा। हादसे में सपा नेता लाल बहादुर यादव की जान चली गई। पोल का वजन करीब एक हजार किलो बताया जा रहा है। घटना रविवार दोपहर बाबूगंज बाजार की है। बताया जा रहा था कि रविवार दोपहर को पोल लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

 

घटना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें क्रेटा कार धीमी गति से आगे बढ़ रही है। जैसे ही पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, वैसे ही पोल कार पर जा गिरा। इससे कार का पिछला हिस्सा उठ गया। बताया जा रहा है कि पोल अगली सीट वाले हिस्से में गिरा था। सपा नेता लालबहादुर यादव की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: किसानों पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां भांजी, गाजियाबाद में क्यों मचा बवाल?

सुरक्षा मानक के बिना लगाया जा रहा था पोल

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बाबूगंज कस्बे में पेट्रोल पंप पर नया पोल लगाया जा रहा था। मगर हाइड्रा का पट्टा टूटने से पोल कार में जा गिरा। पहले यह पंप डॉ. राय साहब के नाम था। दो साल पहले ही इसे वीपी सिंह ने खरीद लिया था। अब यहां छोटे साइन बोर्ड की जगह बड़ा बोर्ड लगाया जा रहा था। हालांकि पोल लगाने का काम बिना सुरक्षा मानक के किया जा रहा था। अगर सुरक्षा मानकों के ध्यान में रखकर काम होता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। 

 

यह भी पढ़ें: जापान का नन्हा ‘पंच’ बना इंटरनेट स्टार, खिलौने से लगाव ने जीता दिल

11 दिन पहले थी छोटी बहन की शादी

47 वर्षीय लालबहादुर यादव सपा के सक्रिय नेता थे। वह देसी शराब का ठेका चलाते थे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी भी करते थे। तीन साल पहले अंतू नगर पंचायत से चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके निधन की खबर से परिवार में मातम छा गया। वे बाबूगंज में रही रहते थे। 

 

सपा नेता अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियां को छोड़ गए हैं। वे तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े थे। रविवार को वह बाबूगंज से प्रतापगढ़ जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। 11 दिन पहले यानी 4 फरवरी को उनकी बहन की शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 

 


और पढ़ें