पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को लेकर दावा किया है। इस दावे में सीएम कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उद्योगपति गौतम अडानी ने 10 लाख रुपये की मिठाई बांटी थी।
सीएम शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, 'बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को घोषित होने के अगले दिन पांच मई को गौतम अडानी ने मुझे फोन किया था।' सीएम ने कहा कि अडानी ने फोन पर कहा था कि हम आज गर्वित भारतीय हैं। देश बच गया। कल हमने 10 लाख रुपये की मिठाई बांटी थी।
यह भी पढ़ें: '14वीं मंजिल से गिरी तो सिर्फ दांत टूटे?', दिशा सालियान केस में भड़का बॉम्बे HC
तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप
शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम में विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कई बार उद्योग सम्मेलन आयोजित होने के बावजूद राज्य में अपेक्षित औद्योगिक निवेश नहीं आया।
शुभेंदु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीएम ने दावा किया कि बंगाल में मई में हुए सत्ता परिवर्तन और बीजेपी की सरकार बनने के बाद उद्योग जगत की राज्य में रुचि बढ़ी है और अडानी समूह भी राज्य में कई परियोजनाओं को लेकर सक्रिय हुआ है। शुभेंदु के इस दावे वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 'अपने बच्चों को एक्सपायर खाना खिलाते हैं?', स्कूल का हाल देख भड़के अभिजीत दीपके
हालांकि, शुभेंदु अधिकारी के इस दावे के बाद अडानी समूह और गौतम अडानी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।