दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (
SIR
) के दैरान कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम नोटिस पाने वालों की लिस्ट में सामने आए हैं। इनमें चुनाव आयुक्त डॉ एसएस संधू, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे और कई मौजूदा व रिटायर्ड IAS अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को वोटर रिकॉर्ड में विसंगति, नाम में अंतर या पिछले SIR के रिकॉर्ड से जानकारी का मिलान नहीं होने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं।
SIR के तहत दिल्ली में बड़ी संख्या में मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल
, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा समेत करीब 33 लाख मतदाताओं के नाम भी नोटिस के लिए सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: बिना परमिट नहीं चलेंगे ई-रिक्शा! यूपी सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव
टॉप अफसरों को SIR नोटिस
प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद, स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला, मत्स्य सचिव अभिलक्ष लिखी, उनकी पत्नी और पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी, उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा और भूमि संसाधन सचिव नरेंद्र भूषण का नाम उन लोगों में शामिल है जिनका रिकॉर्ड पिछले SIR से मैप नहीं हो पाया है।
कुछ अधिकारियों को उनके नाम या परिवार से जुड़ी जानकारी में अंतर पाए जाने के बाद नोटिस दिया गया है। व्यय सचिव वुमलुनमांग वुअलनाम को नाम में अंतर के कारण नोटिस मिला है। वहीं, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के संजय मूर्ति को माता-पिता के नाम में अंतर के चलते नोटिस जारी किया गया है। संजय मूर्ति पूर्व IAS अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें: जितनी ठगी की रकम, उतनी ही होगी फ्रीज; साइबर फ्रॉड में बैंक खाता नहीं होगा बंद
रिटायर्ड अफसरों के नाम भी सूची में
नोटिस पाने वालों में कई सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें पूर्व नीति आयोग उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, पूर्व जेएनयू कुलपति और यूजीसी चेयरमैन ममीडाला जगदीश कुमार, पूर्व पशुपालन सचिव अलका उपाध्याय, पूर्व उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह, उनकी पत्नी और पूर्व CISF महानिदेशक नीना सिंह, पूर्व रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और पूर्व पर्यावरण सचिव लीना नंदन शामिल हैं।
इन अधिकारियों के नाम दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र के न्यू मोती बाग पोलिंग बूथ की लिस्ट में हैं। इस इलाके में कई वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस बूथ पर अलग-अलग कारणों से कुल 593 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।