logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़ में घुसे अमृतपाल के समर्थक, भारी बवाल; CM आवास के करीब पहुंचे

खाडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर चंडीगढ़ में घुस चुके हैं। पुलिस ने मोहाली बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की। मगर समर्थकों की भारी भीड़ आगे बढ़ने में कामयाब रही। यह समर्थकों की यह भीड़ सीएम आवास के करीब तक पहुंच चुकी है।

Chandigarh News

चंडीगढ़ में घुसे अमृतपाल समर्थक। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चंडीगढ़ और मोहाली बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' के कार्यकर्ता सीएम आवास की तरफ मार्च करने पर अड़े हैं। उधर, चंडीगढ़ स्थित सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बैरिकेडिंग करके पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया।

 

मोहाली बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों, बैरिकेड्स, वाटर कैनन और दंगा-रोधी वाहनों को तैनात किया गया है। वारिस पंजाब के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। कुछ समर्थक बैरिकेडिंग पर चढ़कर गए। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की। इस बीच एक शख्स वाटर कैनन गाड़ी पर ही चढ़ गया। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक के खिलाफ बिल लोकसभा में पास, कितनी कड़ी सजा का प्रावधान

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल समर्थकों ने चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी है। पुलिस से झड़प भी हुई। उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। हालांकि एक प्रदर्शनकारी ने वाटर कैनन का मुंह मोड़ दिया। अन्य प्रदर्शन कारियों ने बैरिकेडिंग को उठाकर फेंक दिया। अब भीड़ पंजाब सीएम आवास की तरफ बढ़ने लगी है। 

 

 

प्रदर्शनकारियों की क्या मांग?

प्रदर्शनकारी सांसद अमृतपाल सिंह और 20 अन्य लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। अमृतपाल 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया है। मौजूदा समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। कुछ साल पहले तक अमृतपाल दुबई में ट्रक चलाता था। साल 2022 में वह अकेला पंजाब लौटा। कुछ महीने बाद जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोडे में 'वारिस पंजाब दे' संगठन का मुखिया बना। हालांकि संगठन की स्थापना दीप सिद्धू ने की थी। एक सड़क हादसे में सिद्धू की मौत हो चुकी है। 

प्रदर्शन में अमृतपाल के पिता भी

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अमृतपाल सिंह और 'बंदी सिंहों' के पोस्टर लेकर पहुंचे। इसमें अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह भी शामिल थे। साल 2023 में अजनाला थाने पर हमले के मामले में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि एनएसए के तहत अमृतपाल की हिरासत 22 अप्रैल को ही खत्म हो गई थी।

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'ED की रेड की धमकी देकर थोपा जा रहा E20 पेट्रोल', केजरीवाल का केंद्र पर हमला

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

वारिस पंजाब दे के कार्यकर्ताओं का यह मार्च गुरुद्वारा अंब साहिब से शुरू हुआ। पार्टी ने पंजाब के राजभवन और सीएम आवास तक जाने का ऐलान किया है। इस बीच चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ मार्गों पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

 

मोहाली सीमा पर (बुड़ैल जेल के पीछे) से सेक्टर 50/51 चौक तक और आगे सेक्टर 50/51 चौक से सेक्टर 44/45-50/51 चौक (गौशाला चौक) तक सरोवर पथ के किनारे, जिसमें सेक्टर 44/45 लाइट प्वाइंट भी शामिल है, सड़क मार्ग पर यातायात का आवागमन डायवर्ट/प्रतिबंधित रहेगा।

 

इसी प्रकार सेक्टर 43/44/51/52 चौक (आईएसबीटी चौक) से सेक्टर 44/45-50/51 चौक (गौशाला चौक) तक और आगे विकास मार्ग पर सेक्टर 45-46/49/50 चौक की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर प्रतिबंध या मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। इसमें सेक्टर 43/44 लाइट प्वाइंट और सेक्टर 45/46 लाइट प्वाइंट भी शामिल हैं।

 

 


और पढ़ें