logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NEET खत्म करो...., विधानसभा में कैसा प्रस्ताव को लेकर आ गए CM जोसेफ विजय?

तमिलनाडु की विजय सरकार ने नीट को खत्म करने और 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की सुविधा देने का आग्रह करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

Tamil Nadu Assembly neet

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को खत्म करने और 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की सुविधा देने का आग्रह करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा देते हैं। वर्तमान में नीट पेपर लीक होने के कारण बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

 

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के. जी. अरुणराज ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा गया कि राज्य सरकार ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि नीट सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है और जहां तक चिकित्सा शिक्षा का सवाल है, यह राज्यों के अधिकारों के भी खिलाफ है।

 

यह भी पढ़ें: दो बहनों ने धर्म बदला, पिता ने किया कैद, UP सरकार क्यों देगी मुआवजा?

 

अवसरों को कमजोर करता है नीट

 

प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि नीट तमिल माध्यम के विद्यार्थियों, ग्रामीण और सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के चिकित्सा शिक्षा के अवसरों को गंभीर रूप से कमजोर करता है।

 

कोचिंग सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी हुई

 

मंत्री अरुणराज ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि नीट की वजह से कोचिंग सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और वे बहुत अधिक फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'नीट ने छात्रों का ध्यान स्कूल के पाठ्यक्रम से हटाकर सिर्फ कोचिंग पर केंद्रित कर दिया है।'

 

विधानसभा में नीट-विरोधी प्रस्ताव पेश करते हुए मंत्री अरुणराज ने पेपर लीक से युवाओं की जान जाने और छात्रों का भरोसा टूटने का जिक्र किया।

 

विपक्षी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया

 

खास बात यह है कि विपक्षी दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK), पट्टाली मक्कल काची (PMK) और वामपंथी दलों के विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया जिसके बाद इसे पारित किया गया। हालांकि, बीजेपी ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। 

 

यह भी पढ़ें: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, संसद में राहुल गांधी क्यों घिरे? सदन में हंगामा

 

बीजेपी ने किया विरोध

 

बीजेपी विधायक भोजराजन ने प्रस्ताव का विरोध करने हुए सदन से बाहर चले गए। डीएमके के एक विधायक की ओर से कुछ टिप्पणियां किए जाने को लेकर मंत्री राजमोहन ने कहा कि इस मामले को राजनीति को दूर रखा जाना चाहिए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने डीएमके विधायक की कुछ टिप्पणियों को कार्रवाई से हटा दिया।


और पढ़ें