तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
जोसेफ विजय
की पत्नी संगीता के तलाक केस में नया मोड़ आ गया है। संगीता ने शुक्रवार को चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। कोर्ट ने केस का निपटारा कर दिया है। इसी साल फरवरी में संगीता ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।
विजय और संगीता की शादी को करीब 3 दशक हो चुके हैं। दोनों ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों से अंतर-धार्मिक शादी की थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।
संगीता वीडियो कॉल के जरिए कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने कहा कि वह तलाक का केस आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। उनकी बात सुनने के बाद कोर्ट ने अर्जी वापस लेने की मंजूरी दे दी और तलाक का केस खत्म कर दिया। कोर्ट ने संगीता को अर्जी वापस लेने की इजाजत के साथ जरूरत पड़ने पर भविष्य में नई अर्जी दायर करने की छूट भी दी।
यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ जो हुआ टेलिकास्ट नहीं किया', क्या शिल्पा ने फराह खान को बताया बायस्ड?
एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
संगीता ने आरोप लगाया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर है। इसके बारे में उन्हें 2021 में पता चला था। संगीता ने कहा था कि विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह इस रिश्ते को खत्म कर देंगे। लेकिन भरोसा दिलाने के बाद भी विजय ने उस रिश्ते को जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय ने उन्हें अपनी निजी और काम से जुड़ी जिंदगी से दूर कर दिया। उन्होंने विजय पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पहले मिलने वाली कई सुविधाएं बंद कर दीं।
उन पर आर्थिक पाबंदियां लगाईं और उनकी आने-जाने की आजादी सीमित कर दिया गया। इन सभी कारणों की वजह से उन्हें काफी मानसिक परेशानी हुई। उन्हें अपमान और दुख झेलना पड़ा। उन्होंने दावा किया था कि उनकी शादी पूरी तरह टूट चुकी है और अब यह सिर्फ कागजों पर रह गई है। इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी डाली थी।
चर्चा में रहा विजय और तृषा कृष्णन का रिश्ता
लंबे समय से विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते की चर्चा हो रही है। राजनीति में इंट्री के बाद सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा कयास लगने लगे। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में जहां परिवार को मौजूद होना चाहिए था, वहां तृषा मौजूद रहीं। हालांकि दोनों ने ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है और अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं दिया है।
संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी
संगीता ने तमिलनाडु के
सीएम जोसेफ विजय
से तलाक की याचिका वापस लेने का फैसला किया है। यह याचिका चेंगलपट्टू के निकट स्थित कुटुम्ब अदालत में दाखिल की गई थी। आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त को को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं। उन्होंने अदालत को बताया कि अब वह अपनी याचिका को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। इसके बाद अदालत ने मामले का निपटारा कर दिया।