logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तमिलनाडु में खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

टेम्पो वालपाराई से वापस लौट रहा था कि रास्ते में एक तीखे मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। वाहन में कुल 13 टूरिस्ट सवार थे।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के वालपाराई में एक टेम्पो ट्रैवलर के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। टेम्पो ट्रैवलर ने हिली रोड पर अचनाक नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से टेम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के वालपाराई में हुआ।

 

पुलिस और ANI के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर पर्यटकों को लेकर वालपाराई से लौट रहा था। इसी बीच सड़क पर एक तीखा मोड़ आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया। यह 13वें हेयरपिन बेंड पर फिसला और नीचे 9वें हेयरपिन बेंड तक गिर गया।

 

यह भी पढ़ें: कोई सोना देगा, कोई सिलेंडर, तमिलनाडु में क्या-क्या दांव चल रहीं हैं पार्टियां?

 

वाहन में कुल 13 टूरिस्ट सवार थे। ये सभी केरल के पेरिंथलमन्ना से आए थे और घूमने गए थे। मरने वालों में 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। ड्राइवर समेत 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को बचाकर पोल्लाची के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए हादसे की खबर से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: हाथों में काले कपड़े, फहराए झंडे, महिला आरक्षण पर BJP को कैसे घेर रही DMK?

केरल के मुख्यमंत्री ने दी सहायता

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। CMO के बयान में कहा गया कि घायलों को सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को हर जरूरी मदद देगी।




Related Topic:#Tamilnadu News

और पढ़ें