logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 साल की लड़की का अपहरण किया, 70 साल के बूढ़े ने किया रेप, 5 गिरफ्तार

UP की राजधानी लखनऊ में किशोरी का अपहरण कर तीन दिन बंधक बनाकर एक बुजुर्ग से दुष्कर्म कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

accused arrested in a case

पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी, Photo Credit Lucknow Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया, फिर पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में तीन दिन तक बंधक बनाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म कराया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। 23 जुलाई को परिजन को सूचना मिली कि दुर्गेश रावत और उसकी पत्नी खुशबू किशोरी को अपने घर में छिपाकर रखे हुए हैं। जब परिजन वहां पहुंचे तो किशोरी ने पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

 

पीड़िता ने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच आरोपी राबिया और उसका पति विनोद उसे बाइक से पीजीआई क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए। वहां उसकी मुलाकात राबिया के परिचित 70 वर्षीय द्वारिका रैदास से कराई गई, जिसने होटल में तीन दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

साजिश के तहत कई जगहों पर छिपाकर रखा गया

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से किशोरी का अपहरण कर उसे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा। बाद में उसे होटल में बंधक बनाकर रखा गया, जहां मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास से लगातार तीन दिन तक दुष्कर्म कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि राबिया ने होटल का कमरा उपलब्ध कराया और पूरे घटनाक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।

 

यह भी पढ़ें: अलीगंज अग्निकांड: बुलडोजर चला, गिरफ्तारी हुई लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई जांच

भाभी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता की भाभी ने 24 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय ननद 17 जुलाई से लापता थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 70 वर्षीय द्वारिका रैदास, 26 वर्षीय दुर्गेश रावत, 23 वर्षीय खुशबू, 20 वर्षीय विनोद रावत और 18 वर्षीय राबिया शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'चाचा, अम्मी को मत मारो', पड़ोसी ने एकतरफा प्यार में 4 बच्चों की मां को मार डाला

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी दुर्गेश रावत के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास के खिलाफ नगराम थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला पहले से दर्ज है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण और बयान दर्ज करा दिए गए हैं तथा विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें