logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चाचा, अम्मी को मत मारो', पड़ोसी ने एकतरफा प्यार में 4 बच्चों की मां को मार डाला

यूपी के गाजियाबाद जिले में पड़ोसी युवक ने एकतरफा प्यार में चार बच्चों की मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एकतरफा प्यार की सनक ने एक परिवार को उजाड़ दिया। घर में घुसकर एक युवक ने चार बच्चों की मां की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान महिला का चार वर्षीय बेटा अपनी मां को बचाने के लिए आरोपी से बार-बार गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुका। हत्या के बाद मासूम काफी देर तक अपनी मां के शव से लिपटकर रोता रहा। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, लोनी की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी निसार शनिवार को एक रिश्तेदार के निधन के कारण घर से बाहर गए थे। दो बड़े बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि उनकी 31 वर्षीय पत्नी रिजवाना दो छोटे बच्चों के साथ घर पर थीं। इसी दौरान पूर्व पड़ोसी फैजान घर पहुंचा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने बातचीत के बहाने घर में प्रवेश किया और फिर किसी तरह दोनों छोटे बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया।

मासूम की गुहार भी नहीं आई काम

कुछ देर बाद कमरे से झगड़े की आवाज सुनकर चार वर्षीय बेटा अंदर पहुंचा तो उसने अपनी मां को आरोपी के चंगुल में देखा। बच्चा रोते हुए बार-बार कहता रहा, 'चाचा, अम्मी को मत मारो।' आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और कथित तौर पर महिला का गला घोंट दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

Ghaziabad News, Loni News, Ghaziabad Murder, Loni Murder Case, One-Sided Love, One-Sided Love Murder, Rizwana Murder, Faizan Accused, Ghaziabad Crime News, Woman Murdered, Mother of Four Killed, Loni Crime, Uttar Pradesh Crime, Ghaziabad Latest News, CCTV Footage, Child Witness, Domestic Crime, Police Investigation, Ghaziabad Police, UP Crime News

यह भी पढ़ें: पैंट में पेशाब करने की सजा, शिक्षिका ने छह साल के मासूम को गर्म चाकू से दागा

एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह

 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी फैजान लंबे समय से रिजवाना पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। महिला लगातार इसका विरोध कर रही थी। आशंका है कि इसी रंजिश और एकतरफा प्रेम के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

CCTV में कैद हुआ आरोपी, कई टीमें तलाश में

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी घर से निकलता दिखाई दिया है। मृतका के पति की तहरीर और बच्चे के बयान के आधार पर फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: जिसका किया अंतिम संस्कार, वही लौटा जिंदा! औरैया की घटना से सनसनी

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें