logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूरी करने की बधाई', सम्राट चौधरी पर तेजस्वी का तंज

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री देते हुए तंज कसा है कि वह चुने हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने में कामयाब हुए हैं।

samrat choudhary and tejashwai yadav

सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी अब बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद तमाम नेता उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई देते हुए नीतीश कुमार और सम्राट पर तंज कसा है। तेजस्वी ने लिखा है कि 'Elected' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई और 'Selected' मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। तेजस्वी यादव ने आखिर में यह भी लिखा है कि प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी को फिर से हार्दिक बधाई।

 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसी के तुरंत बाद सम्राट चौधरी को नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) के विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें मुख्यमंत्री घोषित किया। बुधवार को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया है। उनके साथ जनता दल (यूनाइटेड) के नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बाकी के मंत्रियों के नाम का एलान और शपथ ग्रहण भी जल्द ही किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में सम्राट चौधरी बने CM, दोनों डिप्टी सीएम के बारे में भी जानिए

तेजस्वी ने कसा तंज

सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा है, 'श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।'

 

उन्होंने आगे लिखा है, 'आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे और बाहरियों के दिशा-निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।'

 

यह भी पढ़ें: 'योगी-मोदी भगवान का रूप, पत्थरों से कुछ नहीं मिलेगा'- BJP विधायक का बयान

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की बधाई देते हुए पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने X हैंडल पर लिखा है, 'आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।'


और पढ़ें