logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेलंगाना में जानलेवा बनी गर्मी, लू से 16 लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Telangana Hot Summer AI Image ChatGPT

तेलंगाना में गर्मी से जूझते लोग। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

तेज गर्मी और लू की वजह से तेलंगाना के 7 जिलों में 16 लोगों की मौत हो गई है। गर्मी अब महामारी जैसी स्थिति पैदा कर रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि राजस्व, आवास, सूचना और जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक बुलानी पड़ी।

तेलंगाना सरकार ने लोगों से लू के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बीमार लोग ज्यादा सतर्क रहें। लोगों से अपील की गई है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक जरूरी काम के बिना बाहर न निकलें। अपनों को गंवाने वाले हर परिवार को तेलंगाना सरकार 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। 

यह भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में आपको भी ज्यादा नींद आती है? जानिए इसके पीछे का कारण

जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने के आदेश 

पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने गांवों और शहरों में पक्षियों व जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि और किसी की जान न जाए, इसके लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। तेंलगाना सरकार ने गर्मी से जान गंवाने वाले हर परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। यह मुआवजा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के निर्देश पर दिया जाएगा।

कहां कितनी मौतें हुईं हैं?

जयशंकर भूपालपल्ली जिले में 4, वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में 3-3, जोगुलांबा गडवाल, रंगारेड्डी और सूर्यापेट में 1-1 मौत हुई है।

मौसम विभाग ने क्या सलाह दी है?

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिन गर्मी और भी बढ़ेगी। मंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि वे अत्यधिक गर्मी वाले मंडलों और गांवों में पहले से ही चेतावनी जारी करें। उन्होंने बस स्टैंड, बाजार, सड़क किनारे, मजदूरों वाली जगहों पर ठंडा पानी, छाछ और ओआरएस पैकेट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: नौतपा के 9 दिन पड़ती है भीषण गर्मी, पहले से करें तैयारी और यूं रखें अपना ख्याल

 

सरकार ने क्या अपील की है?

तेंलगाना सरकार ने बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों से अपील की कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक घर से बाहर सिर्फ जरूरी काम होने पर ही निकलें। खेतिहर मजदूरों, निर्माण कार्य करने वालों और सड़क किनारे काम करने वालों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। 

किन जगहों पर हालात खराब हैं?

26 मई तक करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। इन जिलों के कलेक्टरों को खास तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं


और पढ़ें