logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी के दिनों में आपको भी ज्यादा नींद आती है? जानिए इसके पीछे का कारण

गर्मी के दिनों में अगर आपको अधिक थकान और नींद आती हैं तो परेशान होने के बात नहीं है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

feeling sleepy

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में हीटवेव का असर दिखाई दे रहा है। लोग गर्मी से बेहाल है। इस समय तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस मौसम में अगर आपको भी पूरी नींद लेने के बावजूद थकान और दिन भर भारी-भारी महसूस होती है तो आप अकेले नहीं है। अधिक तापमान और उमस की वजह से ऐसा होना आम बात है। बाहर का तापमान ज्यादा होने पर शरीर को अंदर का तापमान सामान्य रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस प्रकिया को थर्मोरेगुलेशन कहा जाता है।

 

इस मौसम में शरीर में पानी की कमी, रात को पर्याप्त नींद नहीं लेने और खान-पान में गड़बड़ होने की वजह से व्यक्ति दिनभर थका हुआ महसूस करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक हीट स्ट्रेस का असर आपके फिजिकल और मेंटल स्वास्थ्य पर पड़ता है। डॉक्टर के मुताबिक गर्मी में पसीना अधिक आता है, इस वजह से दिल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है। जब आपका शरीर ज्यादा काम करता है तो जल्दी थक जाता है। इस वजह से जब हम गर्मी में बाहर होते हैं तो ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: आपके पेट में छिपा है ग्लास जैसी त्वचा का राज, रोजाना खाएं ये चीजें

दिन भर क्यों महसूस आती हैं नींद?

अधिक तापमान का नींद पर असर

 

अधिक तापमान की वजह से नींद की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। इस बात की पुष्टि कई स्टडी में भी हुई है। Journal of the Neurological Sciences की रिपोर्ट के मुताबिक हीटवेव की वजह से आपकी नींद की अवधि कम हो जाती है। खासतौर से डीप स्लीप और आरईएम (रैपिड आई मूवमेंट स्लीप) कम होता है। यह नींद का वह समय होता है जिसमें सबसे ज्यादा सपने आते हैं। आरईएम का टाइम स्पैन ज्यादा होना चाहिए।

 

शरीर में पानी की कमी

 

गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे आम है। खासतौर से दिन के समय में शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसकी वजह से सिरदर्द, चक्कर आने की समस्या होती है। 

 

खान-पान में गड़बड़ी

 

आपके खान-पान का प्रभाव भी नींद पर पड़ता है। गर्मी में तली-भूनी चीजों को खाने से थकान महसूस होती है। इसी वजह से डॉक्टर इस मौसम में हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: नौतपा के 9 दिन पड़ती है भीषण गर्मी, पहले से करें तैयारी और यूं रखें अपना ख्याल

दिन में एनर्जी बनाएं रखने के लिए क्या करें?

  • दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।
  • दोपहर में धूप में निकलने से बचना चाहिए।
  • कमरे को हवादार रखें।
  • सोने से आधे घंटे पहले फोन बंद कर दें।
  • धूप में काम करते समय थोड़ी-थोड़ी देर पर ब्रेक लें।
  • दिन में हल्का खाना खाएं।
  • चाय-कॉफी का सेवन कम करें।

Related Topic:#sleep#Health News

और पढ़ें