logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेलंगाना: युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में PM मोदी को ठहराया जिम्मेदार

तेलंगाना में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार ठहराया है।

Telangana Youth suicide

सुसाइड नोट में PM मोदी को ठहराया जिम्मेदार।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला जिले में 25 साल एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट में लिखा है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार ठहराया है। युवक ने सुसाइड नोट की फोटो अपने वाट्सएप स्टेटस पर भी लगाई थी।

 

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक पेंटर का काम करता था। उसका नाम वामशी था। वामशी का शव गुरुवार सुबह रचारला गोल्लापल्ली गांव में उसके घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच के आधार पर पता चला कि बुधवार शाम को उसकी अपनी मां से बहस हुई थी और इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ शराब पी और फिर आत्महत्या कर ली।

 

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन, इंस्पेक्टर ने निकाल ली पिस्टल

 

मौत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार

 

पुलिस को वामशी का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने बताया कि यह सुसाइड नोट वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR ) के गणना प्रपत्र पर लिखा था। वामशी ने इसमें लिखा था कि उसकी मौत के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं। पुलिस ने बताया कि वे सुसाइड नोट के सच्चाई की जांच कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: MP के जंगल में भालू से भिड़ा वफादार कुत्ता, बचा ली 16 साल के बच्चे की जान

 

छात्र नहीं था मृतक युवक

 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'वह (मृतक) न तो छात्र था और न ही किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हआ था।' अधिकारी ने बताया कि उन्हें शक है कि उसने पारिवारिक समस्याओं के कारण अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि उसने पहले ही गणना प्रपत्र जमा कर दिया था और उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया।


और पढ़ें