logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में दिनदहाड़े गोल्ड शोरूम में लूट, 20 मिनट में गहने-कैश ले उड़े बदमाश

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दिनदहाड़े गोल्ड और डायमंड शोरूम में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। घटना के बाद से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

Bettiah Jewely Showroom Robbery

बिहार के पश्चिम चंपारण में चोरी की प्रतिकात्मक तस्वीर।(Photo Credit: AI IMAGE)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया कस्बे में बड़ी लूटपाट का मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने सेनको गोल्ड एंड डायमंड के शोरूम में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के दम पर यह लूट की। गोल्ड हाउस के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर अपराधियों ने तकरीबन 20 मिनट तक यह लूटपाट की। सुप्रिया रोड पर दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट से बेतिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

घटना के बाद खुद एसपी कुमार गौतम और डीआईजी हरकिशोर राय प्रतिष्ठान में पहुंचकर सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने शोरूम के स्टाफ के हाथ-पैर बांध कर को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने शोरूम में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश लूट लिए।

ग्राहकों में मची अफरा-तफरी

लूट की घटना के दौरान शोरूम में मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। लूट करने के बाद सभी आरोपी आराम से फरार हो गए। इसके बाद शोरूम के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं बहन जी नहीं हूं', हिंदू संगठन के कार्यकर्ता से बोलीं ACP अमीषा सिंह

 

पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान हो जाएगी। इस घटना के बाद बेतिया के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यवसायियों ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की लूट की घटना होना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। व्यवसायियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कितने की हुई लूट?

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने की लूट हुई है। शोरूम मालिक ने कहा कि लूट की रकम का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लोगों ने पुलिस से जल्दी से जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय की मांग की है।


और पढ़ें