logo

ट्रेंडिंग:

जुवेनाइल होम में पुलिसकर्मियों पर हमला कर 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तानी भी शामिल

जम्मू में तीन नाबालिग आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर मौके से फरार हो गए। फरार हुए तीनों में से दो आरोपी पाकिस्तानी मूल के बताए जा रहे हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जम्मू के आर.एस. पुरा स्थित जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम में 16 फरवरी (सोमवार) को शाम करीब 5:15 बजे अचानक हंगामा हो गया। यहां रह रहे तीन नाबालिग बंदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। हमला अचानक होने के कारण वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमला करने वाले तीनों नाबालिगों में से दो पाकिस्तानी मूल के बताए जा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि तीनों मौके का फायदा उठाते हुए दीवार कूदकर वहां से भाग गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सड़क पर नहीं बिकेगा मांस, रमजान से पहले बिहार में UP की तरह लगी पाबंदी

फरार आरोपियों में पाकिस्तानी

पुलिस के मुताबिक, भागने वाले तीन नाबालिगों में से दो पाकिस्तानी मूल के हैं। इनकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब निवासी एहसान अनवर और मुजफ्फराबाद के मोहम्मद सुना-उल्लाह के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा आरोपी करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा है, जो आर.एस. पुरा के दबलेहर का रहने वाला है। ये तीनों किसी आपराधिक मामले में यहां बंद थे।

हमले में दो पुलिसकर्मी घायल

हमले में दो पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और एसपीओ विनय चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के दोरान देसी कट्टे से फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'रईसजादे की रीलबाजी ने बेटे को मार डाला,' दिल्ली हिट-एंड-रन केस पर साहिल की मां

पुलिस की कार्रवाई और अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें गठित कर दी हैं। बॉर्डर का इलाका होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं और आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों को दोबारा हिरासत में ले लिया जाएगा। साथ में इस सुरक्षा चूक की भी पूरी जांच की जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap