logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैहर में बड़ा हादसा: कुएं में गिरा बैल, बचाने उतरे चार लोग; 3 की मौत

मध्य प्रदेश में बैल को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। एक अन्य 50 वर्षीय अधेड़ जिदंगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि दम घुटने से तीन लोगों की मौत हुई है।

Maihar News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के मैहर में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। एक ही गांव में तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बताया जा एक कुएं में बैल गिर गया था। उसी को बचाने में तीनों की जान गई। एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के थे। हादसे से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

 

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार रात को उस वक्त घटी जब खरमसेड़ा गांव के अहिरान टोला में एक बैल कुएं में गिर गया। अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने मुताबिक कुआं लगभग 40 फुट गहरा था। चार लोग रस्सी के सहारे एक-एक करके नीचे उतरे। मगर कुएं में जहरीली गैस बनने के कारण सभी नीचे पहुंचते ही अचेत होने लगे।

 

यह भी पढ़ें: ऊर्जा संकट से कैसे भारत उबरा? पीएम मोदी ने राजस्थान की धरती से बताया

ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला

कुएं के ऊपर ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और तुरंत अमरपाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राहुल यादव (36), वीरेन्द्र यादव (40) और कृष्णदत्त यादव (26) के तौर पर हुई है।

कुएं में पानी कम था, कचरा खूब था

वहीं 50 वर्षीय रामचंद्र यादव की हालत नाजुक बनी हुई हैं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि शुरुआती तौर पर हादसे की वजह कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस को बताया जा रहा है। कुएं में पानी कम था और कचरा भी खूब था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जान गंवाने वाले तीनों लोग एक ही परिवार से थे।

 

यह भी पढ़ें: पहले चंद्रशेखर आजाद, अब चिराग, मायावती की टेंशन क्यों बढ़ा रहे ये चेहरे?

डॉक्टर ने क्या बताया?

सिविल अस्पताल के डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन को मृत अवस्था में ही लाया गया था। चौथे व्यक्ति रामचंद्र की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।


और पढ़ें