अभिनेता
टाइगर श्रॉफ
पर हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीन में से दो आरोपी हरियाणा के और तीसरी आरोपी बिहार का रहने वाला है। हमले के वीडियो में देखा गया था कि दो हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलीबारी की थी। इसके बाद दोनों एक बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए थे। बाइक चलाने वाला शख्स पहले से वहां खड़ा था और उसी पर दोनों हमलावर बैठकर फरार हुए थे। अब इन तीनों को मुंबई लाकर इनसे पूछताछ की जाएगी।
इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उन्होंने इस हमले के बारे में टाइगर श्रॉफ से बात करके उन्हें आश्वासन दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा था कि आरोपी चाहे कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इस हमले के 24 घंटे के अंदर ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि ये तीनों राजस्थान क्यों जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, फायरिंग केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
पुलिस ने क्या बताया?
कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया है कि कोटा सिटी पुलिस ने इन तीनों को एक ट्रेन से पकड़ा है। इन तीनों में से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और एक आरोपी का बिहार का निवासी है।
यह भी पढ़ें: 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, दिल से सॉरी', पवन सिंह ने मांगी माफी
बता दें कि इस केस में अनिल पंडित नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट करके जिम्मेदारी ली थी। उसने लिखा था कि जो भी
सलमान खान
के साथ काम करेगा उसका यही हश्र होगा। इससे पहले बिश्नोई गैंग के ही कुछ शूटर्स ने सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की थी। हालांकि, उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था और किसी को चोट भी नहीं आई थी।