logo

ट्रेंडिंग:

लग्जरी कारें, कोठी और ब्लैक मनी, शिवम मिश्रा के पास है करोड़ों की संपत्ति

शिवम मिश्रा के पास लग्जरी कारों की पूरी फ्लीट है। उनके दिल्ली स्थिति कोठी से कई गाड़ियों सहित ब्लैक मनी भी बरामद हुई थी।

news image

Lamborghini, photo credit- x

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कानपुर के गलियों में इन दिनों एक नाम सुर्खियों में है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। शिवम मिश्रा अपने अच्छे कारनामों की वजह से नहीं, बल्कि बुरे कारनामों के कारण चर्चा में आए हैं। शिवम मिश्रा को कारों का शौक तो है ही, साथ ही तेज रफ्तार में कार चलाने का रौब भी है। इसी शौक और लापरवाही के चलते उन्होंने पिछले दिनों 6 लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया।

 

शिवम मिश्रा के पास करोड़ों रुपये की कारें हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दिनभर आगे-पीछे बाउंसर घूमते रहते हैं। यह सारी लग्जरी उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली है। शिवम मिश्रा के पिता और कोई नहीं, बल्कि कानपुर के अरबपति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा हैं।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु मेट्रो किराए पर मचा बवाल, तेजस्वी सूर्या हिरासत में लिए गए, हुए रिहा

रईसी भरी थी जिंदगी

शिवम मिश्रा के पास कई लग्जरी कारें हैं। दिल्ली में भी उनकी एक कोठी है जहां पर उनकी कई कारें खड़ी रहती हैं। इन कारों को करीब दो साल पहले ईडी अधिकारियों ने जब्त किया था। माना जाता है कि ईडी ने करीब 50 करोड़ रुपये की गाड़ियां जब्त की थीं। इनमें प्रमुख रूप से रोल्स-रॉयस फैंटम, मैकलेरन, पोर्शे और लेम्बॉर्गिनी जैसी कारें शामिल थीं। इन सभी गाड़ियों की एक खास बात यह थी कि सभी के नंबर प्लेट 4018 थे। माना जा रहा है कि यह नंबर शिवम मिश्रा का लकी नंबर है।

कंपनी पर पड़ा छापा

दो साल पहले 2024 में केके मिश्रा के घर पर ईडी का छापा पड़ा था जिसमें काफी ब्लैक मनी जब्त की गई थी। ईडी की कार्रवाई कई राज्यों में चली, जिनमें कानपुर, दिल्ली, गुजरात और मुंबई शामिल हैं। इन जगहों पर तलाशी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में नकदी, सोना और महंगी कारें बरामद हुईं।

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने सुना दी सगाई की खबर, तो बॉडी बिल्डर बॉयफ्रेंड ने कर ली आत्महत्या

 

वहीं, केके मिश्रा की कंपनी ने अपने प्रॉफिट रिपोर्ट में हर साल 20-25 करोड़ रुपये के मुनाफे का दावा किया था, जबकि वास्तविक मुनाफा कथित तौर पर 100–150 करोड़ रुपये सालाना बताया जाता है। आयकर विभाग का अनुमान है कि गलत मुनाफा दिखाकर टैक्स बचाने की कोशिश की गई। कुल मिलाकर, केके मिश्रा की कंपनी पर भारतीय कानून और जीएसटी नियमों को ताक पर रखकर संपत्ति छिपाने और टैक्स से बचने के गंभीर आरोप हैं।

शिवम को दौरे पड़े थे

हालांकि, शिवम के परिवार का कहना है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसे दौरे पड़ते थे। उनका कहना है कि गाड़ी चलाते वक्त भी उसे दौरा पड़ा था जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। दरअसल, रविवार को शिवम ने कानपुर में 6 लोगों को अपनी कार से जख्मी कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: नशे में कार से भिड़ाई बाइक, फिर ड्राइवर से बीच रोड की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

 

सूचना के मुताबिक पहले उसने एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर कार बेकाबू होकर बाइक में जा घुसी। इसकी वजह से बाइक सवार को काफी चोटें आईं हैं, लेकिन शिवम ने कार को अभी भी नहीं रोका और और तेज स्पीड में आगे बढ़ा दी। इसके बाद कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए लैंबोर्गिनी कार ने पैदल जा रहे एक शख्स को भी घायल कर दिया। उसने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।

 

कहा जा रहा है कि शिवम मिश्ना रविवार दोपहर को अपने घर से लेम्बोर्गिनी कार लेकर निकला था। वह कार बेहद तेज रफ्तार में चला रहा था, जिस वजह से इस तरह की दुर्घटना हुई।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap