logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारामती में एक और प्लेन क्रैश, यहीं जलकर खाक हुआ था अजित पवार का हवाई जहाज

महाराष्ट्र के बारामती में एक और प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। यह वही इलाका है जहां कुछ महीने पहले अजित पवार की मौत हुई थी।

AI Generated Image

AI Generated Image, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती में हुए एक प्लेन क्रैश में हुआ था। उसी बारामती में आज यानी बुधवार को एक और प्लेन क्रैश हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई है। पुणे की पुलिस ने बताया है कि यह हादसा बारामती एयरपोर्ट के पास ही हुआ है। इससे पहले अजित पवार का प्लेन भी बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ही हादसे का शिकार हुआ था और क्रू मेंबर समेत सभी लोग उस हादसे में मारे गए थे।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ प्लेन एक ट्रेनी हवाई जहाज था जो दो सीटर था। हादसे के वक्त एक ट्रेनी पायलट ही उस जहाज को उड़ा रहे थे और फिलहाल वह सुरक्षित हैं।

 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

 

पुलिस ने बताया क्या-क्या हुआ

पुणे ग्रामीण पुलिस के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा है, 'आज सुबह लगभग 8:50 बजे रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट बारामती एयरपोर्ट से सटे गोजुबावी गांव में हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे के चश्मीदों से मिली जानकारी से पता  चलता है कि एयरक्राफ्ट काफी नीचे उड़ रहा था और उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। क्रैश लैंडिंग के वक्त एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के एक खंभे से टकरा गया और फिर जमीन पर गिर गया।'

 

यह भी पढ़ें: कहीं फ्लीट कम, कहीं यात्राएं थमीं, PM मोदी की अपील पर राज्यों ने क्या कदम उठाए?

उन्होंने आगे बताया, 'इस प्लेन को एक ट्रेनी पायलट उड़ा रहे थे और हादसे के वक्त सिर्फ वही इस प्लेन में सवार थे। अच्छी बात यह है कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और जरूरी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।' 

Related Topic:#Accident

और पढ़ें