logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रजनीकांत-कमल हासन स्टाइल में साथ आए राहुल गांधी और विजय, कांग्रेस ने किया पोस्ट

सी विजय जोसेफ विजय ने कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों से समर्थन जुटाकर आज सीएम पद की शपथ ली है। इस बदलती हुई राजनीति के बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से पोस्ट किया गया एक वीडियो चर्चा में है।

Rahul Gandhi and C. Vijay

राहुल गांधी और सी विजय, Photo Credit: Congress

शेयर करें

google_follow_us

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय उर्फ थलापति विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। वह अब तमिलनाडु के सीएम हैं। विजय कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सीएम बने हैं। तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी ने अपने पुराने साथी एम के स्टालिन को छोड़कर उनका साथ दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद उनके शपथ ग्रहण में पहुंचे। कांग्रेस पार्टी ने जैसे ही पाला बदला उनकी पुरानी साथी डीएमके कांग्रेस पर हमलावर है। इस बीच तमिलनाडु कांग्रेस ने एक खास वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

इस वीडियो में सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के पुराने चर्चित वीडियो को नए अंदाज में दिखाया गया है। कांग्रेस ने AI की मदद से राहुल गांधी और विजय को उसी स्टाइल में दिखाया है। वीडियो शेयर करते हुए तमिलनाडु कांग्रेस ने लिखा, 'कुछ साथ मिलकर गेम बदल देते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं सी विजय जोसेफ...', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, TVK युग की शुरुआत

 

कांग्रेस के समर्थन से सीएम बने विजय

अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में ही 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई। इसके बाद में कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से विजय सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गए और आज उन्होंने इन पार्टियों के समर्थन से सीएम पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। राहुल गांधी भी इस समारोह में शामिल हुए। 

कांग्रेस का वीडियो चर्चा में

तमिलनाडु कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े स्टार की क्लिप लेकर उसमें विजय और राहुल गांधी को दिखाया गया है। यूं तो विजय और राहुल गांधी की दोस्ती पुरानी है लेकिन राजनीतिक दोस्ती अभी बस शुरू ही हुई है। 

रजनीकांत लंबे समय तक राजनीति में आने की चर्चा में रहे लेकिन उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। वहीं कमल हासन ने अपनी पार्टी बनाई लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली। अब विजय की राजनीतिक सफलता को लेकर पूरे तमिलनाडु में चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के साथ आने से राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है।  

 

यह भी पढ़ें: कुर्सी एक, 4 दावेदार, बड़े नेता की अचानक एंट्री, कैसे मिलेगा केरलम को CM?

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर कांग्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और विजय समर्थक इसे बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देख रहे हैं। वहीं DMK और अन्य विपक्षी दलों की तरफ से भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। कुछ लोग इस वीडियो पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना भी कर रहे हैं और उन्हें याद दिला रहे हैं कि उनकी पार्टी इन चुनावों में बुरी तरह हारी है और उसे सिर्फ 5 सीटों पर जीत मिली है। 


और पढ़ें