logo

मूड

ट्रेंडिंग:

20 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चप्पल सिलाई को लेकर हुआ था झगड़ा

नागपुर के बुटीबोरी इलाके में 20 रुपये के विवाद में एक 35 साल के लड़के ने 76 साल के बुजुर्ग के सिर पर लोहे के औजार से हमला कर उनकी जान ले ली।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बुटीबोरी इलाके में सिर्फ 20 रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में खूनी रूप ले लिया। चप्पल सिलाई के पैसे देने से मना करने पर हुई बहस के दौरान एक लड़के ने 76 साल के बुजुर्ग के सिर पर मोची के काम में इस्तेमाल होने वाले लोहे के औजार से हमला कर दिया।

 

घटना के बाद लहूलुहान हालत में बुजुर्ग को तुरंत नागपुर एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: UP राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, किन 8 नामों पर लगी मोहर?

कैसे शुरू हुआ विवाद?

बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर को 35 साल के दिलीप पवार अपनी चप्पल को ठीक कराने दुकान पर गया था। काम खत्म होने के बाद जब उससे सिलाई के 20 रुपये मांगे गए तो उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। दुकान पर मौजूद जयसिंह राजाराम भैसवार ने जब दिलीप से कहा कि काम हो गया है तो मेहनत के 20 रुपये दे दो तो आरोपी को इस बात पर गुस्सा आ गया। बहस बढ़ते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में आकर दुकान पर रखी लोहे की औजार उठाकर बुजुर्ग के सिर पर दे मारी।

 

यह भी पढ़ें: 'लाखों पद रिक्त, हजार पर भर्तियां,' राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

पुलिस ने की कार्रवाई

हमले के बाद सिर पर गहरी चोट लगने के कारण बुजुर्ग मौके पर ही गिर पड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही बुटीबोरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप पवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।


और पढ़ें