logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसका बच्चा था...', ट्विशा शर्मा मामले में नया ट्विस्ट, WhatsApp चैट्स आई सामने

भोपाल में ट्विशा शर्मा की लाश मिलने के बाद से मामला उलझता ही जा रहा है। अब ट्विशा शर्मा और उनकी मां के बीच हुई WhatsApp चैट सामने आई है।

Twisha Sharma

ट्विशा शर्मा की चैट्स, Photo Credit: AI

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले की गुत्थी अब उलझती नजर आ रही है और जिस मामले को एक आत्महत्या का मामला माना जा रहा था उसमें अब कई नई चीजें सामने आ रही हैं। अब इस केस में ट्विशा शर्मा के कथित WhatsApp चैट्स सामने आए हैं, जिनमें वह अपनी मां से दर्द और मानसिक प्रताड़ना की बात करती दिखाई दे रही है।

 

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के एक वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के बाद ट्विशा नोएडा के भोपाल शिफ्ट हो गई थी और इसके कुछ महीनों बाद ही 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव मिला। परिवार ने इसे दहेज हत्या बताया है।

 

यह भी पढ़ें: 'लड़कियां झूल जाती हैं, लड़के नहीं...', ट्विशा की सास ने लगाए गंभीर आरोप

मां से क्या बोली ट्विशा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित WhatsApp चैट्स में ट्विशा अपनी मां को बताती है कि उसके ससुराल वाले उसके कैरेकटर पर सवाल उठाते हैं। वह उनसे कहती दिखाई दे रही है कि समर्थ पूछ रहा है किसका बच्चा था जो गिराया है। ट्विशा अपनी मां से कहती हैं कि मम्मी यहां मैं बस पागल हो जाऊंगी। ट्विशा ने अपनी मां को लिखा कि ये लोग बहुत घटिया हैं और शक करते हैं। ट्विशा ने अपनी मां से कहा कि मुझे यहां से लेकर जाओ ये लोग मुझे यहां पर जीने नहीं देंगे। 

अपनी दोस्त को किया था मैसेज

ट्विशा ने अपनी मौत से पहले अपनी दोस्त मीनाक्षी को भी मैसेज भेजा था। मीनाक्षी को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर ट्विशा ने लिखा मैं फंस गई हूं तू मत फंसना, ज्यादा बात नहीं कर पाउंगी। इन चैट्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। इसी तरह की कुछ और चैट्स भी सामने आई हैं जिसमें ट्विशा शर्मा अपने दर्द को अपनी मां को बता रही हैं। 

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी कहानी

पुलिस के मुताबिक ट्विशा और समर्थ की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। बाद में दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली और शादी के बाद ट्विशा भोपाल शिफ्ट हो गई थीं। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थीं। परिवार ने यह भी दावा किया कि वह लगातार नोएडा वापस आने की बात कहती थीं और ट्विशा की चैट्स में भी इस बात का जिक्र है। 

 

यह भी पढ़ें: 'सायोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़ दूंगा', BJP नेता ने किया एलान

रिटायर्ड जज सास पर भी लगे आरोप

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में मायके वालों की शिकायत पर उनकी सास को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, सोमवार को कोर्ट ने उनकी सास को जमानत दे दी। उनकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह हैं। ट्विशा का पति अभी फरार चल रहा है और उसकी अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। पति ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया है कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी और नशे की आदती थी। 


और पढ़ें