logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां की बिगड़ती सेहत से थे परेशान, दोनों बेटों ने केमिकल पीकर दे दी जान

दिल्ली की एक फैक्ट्री में दो भाइयों ने मिलकर फैक्ट्री के फ्रीजर से जहरीला केमिकल निकालकर पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह क्या है, जानिए।

two brother committed suicide

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाई पिछले कई दिनों से मां की बीमारी के वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। दोनों भाई दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। वहीं दोनों भाइयों ने फ्रीजर का केमिकल पी लिया था। केमिकल पीने के बाद उनकी हालत बेहद बिगड़ गई, जिसके बाद फैक्ट्री के स्टाफ ने उन्हें पीतमपुरा के सरोज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह घटना 6 अप्रैल की है, जब दोनों भाई रोज की तरह फैक्ट्री पहुंचे थे। दोनों भाइयों के नाम अभिषेक और रितिक थे, जो सोनीपत के प्लाऊ गांव के रहने वाले थे। पुलिस पूछताछ में मृतकों के पिता ने बताया कि पिछले कई दिनों से घर में चिंता का माहौल था क्योंकि उनकी मां देवकी बीमार थीं। इस वजह से दोनों भाई मानसिक तनाव में थे। पुलिस जांच के बाद दोनों भाइयों के शव परिवार को सौंप दिए गए। परिवार ने परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: पिता, 2 बच्चों को किया किडनैप, रास्ते में टैंकर से भिड़ी बोलेरो, मौके पर हुई मौत

 

फैक्ट्री के मैनेजर ने दिया चौंकाने वाला बयान

मृतकों के परिवार का मानना है कि मानसिक तनाव की वजह से दोनों भाइयों ने जहरीला केमिकल पी लिया जबकि फैक्ट्री के मैनेजर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि संभव है दोनों भाइयों ने केमिकल को पानी समझकर पी लिया हो, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।

 

अभिषेक और रितिक पिछले 5 साल से दिल्ली की हर्ष न्यूट्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घर की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार में दुख का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें: रूस की सेना में भर्ती हुआ भारतीय जवान, यूक्रेन से जंग में शहीद हुआ, घर लाश आई

पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली के भीमराव अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जहरीला केमिकल बताई गई। इसके बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिए। परिजन ने गांव में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर उनके माता-पिता गहरे दुख में डूब गए।

Related Topic:#State News

और पढ़ें