logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बदायूं में HPCL के प्लांट में बड़ी वारदात, प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या

बदायूं जिले में एचपीसीएल से जुड़े दो अधिकारियों की हत्या से सनसनी फैली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी से निकालने जाने के बाद से ही आरोपी खफा चल रहा था।

Budaun News

घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। ( Photo Credit: X/@budaunpolice)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के एथेनॉल प्लांट में मुख्य प्रबंधक परियोजना और उप प्रबंधक की हत्या से सनसनी फैल गई है। कार सवार हमलावर ने प्लांट के अंदर घुसकर दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्लांट में ऑपरेटर के तौर पर नौकरी कर चुके शख्स ने ही गुरुवार की दोपहर घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

 

घटना बदायूं जिले के मूसाझाग थाना अंतर्गत सैजनी गांव की है। यहां पर एचपीसीएल का एथनॉल प्लांट है। नोएडा के रहने वाले सुधीर गुप्ता प्लांट के मुख्य प्रबंधक और बरेली के हर्षित मिश्रा उप प्रबंधक थे। प्लांट में ही ऑपरेटर के पद पर काम कर चुके अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार दोपहर गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। दरअसल, नौकरी से हटाए जाने के बाद आरोपी का पिछले छह माह से प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था। वह 6 फरवरी को भी प्लांट में घुसकर जान से मारने की धमकी दे चुका था।  

 

यह भी पढ़ें: 'गोली मार दो उसे...' बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज ने खोया आपा

छावनी में तब्दील प्लांट

घटना के बाद प्लांट में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। वहीं बदायूं डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक देवानंद भी बरेली से घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

कैसे वारदात को दिया अंजाम?

आरोपी अजय प्रताप सिंह सैजनी गांव का रहने वाला है। वह प्लांट में ऑपरेटर के तौर पर नौकरी करता था। मगर कुछ माह पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। तब से उसका मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा के साथ विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अजय अपने कुछ साथियों के साथ प्लांट में आ घुसा। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 3 की मौत, चौथा लापता, 2 दर्जन से अधिक घायल; भारतीयों पर भारी पड़ रही ईरान जंग

 

यहां आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। मगर मामला थमने की जगह और बढ़ गया। आरोपी ने दोनों अधिकारियों पर गोली चला दी। आनन-फानन दोनों अधिकारियों को दातागंज स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। 

 

 

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें