उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर को आग लगने की घटना सामने आई। जब एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक कुल 15 लोगों की मौत की खबर है जिनमें 10 पुरुष और 5 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी उसमें कोचिंग संस्थान चलाया जा रहा था और मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 साल के छात्र ही हैं।
इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही 4 आरोपियों के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। मीटिंग के बाद सीएम योगी ने दो सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया है और सात दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों तेजी से खत्म हो रहा है भारत का भूजल? जानिए 3 सबसे बड़ी वजहें
रक्षा मंत्री भी पहुंचे
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है वह बहुत दुखद हैं। उन्होंने कहा, 'घायलों का प्रॉपर्ली ट्रीटमेंट चल रहा है। कुछ दो-तीन पेशेंट्स यहां पर बचे हुए हैं। मुख्यमंत्रीजी ने स्वयं भी कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जहां रिस्पांसिबिलिटी फिक्स करने की जरुरत होगी तो रिस्पांसिबिलिटी भी फिक्स करेंगे।'
मुआवजे की घोषणा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की। घायलों के लिए सीएम योगी ने 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिजनों का 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को भी 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चोरी मामले FIR लिखने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचे 15
लखनऊ की घटना पर KGMU के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अमिया अग्रवाल ने बताया कि यहां 21-22 बच्चों को लाया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच घायल हैं। अमिया अग्रवाल ने बताया कि जो दो बच्चे कूदे थे, उनकी पीठ में चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों को जरूरी इलाज दे रही है।