logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी में रेप के आरोपी के कपड़े उतारे, बैलगाड़ी से बांधकर घसीटा

उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक दुष्कर्म आरोपी को नंगा करके बैलगाड़ी से बांधा और उसकी परेड निकाली।

Rape accused thrashed in UP

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मझवा बनकट गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 18 अप्रैल को एक 22 वर्षीय युवक को स्थानीय लोगों ने बैलगाड़ी से बांधकर, नंगा करके परेड निकाली और उसे बुरी तरह पीटा। दरअसल, शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगा हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 

 

पूरा मामला यहां समझें

यह घटना 3 अप्रैल को हुई थी लेकिन 17 अप्रैल को वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। वीडियो में दिखता है कि युवक को निचला शरीर नंगा करते रस्सा से बैलगाड़ी में बांधा गया। भीड़ में पुरुष और महिलाएं मौजूद थी और कुछ लोग कुत्ते को युवक पर हमला करने के लिए भी उकसा रहे थे। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई दे रही थी जिसमें कोई कह रहा था कि 'छोड़ दो, अगर मर गया तो क्या होगा?'

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मुख्य सचिव ने IAS को दी होली पार्टी, सरकार को भेज दिया बिल

युवक पर दुष्कर्म का आरोप

युवक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह महिला का प्रेमी था और महिला के परिजनों ने उसे तालिबानी सजा दी। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में FIR दर्ज किया गया था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ FIR दर्ज किया और लोगों द्वारा युवक का परेड निकालने पर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत FIR दर्ज हुआ।

 

यह भी पढे़ं: 60 साल की उम्र में शादी करेंगे BJP नेता दिलीप घोष, दुलहन का नाम जानिए

आरोपियों की हो रही पहचान

विशेश्वरगंज SHO ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना में दो अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल थे लेकिन सांप्रदायिक तनाव का कोई सबूत नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू की है और शामिल लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। युवक के साले ने हमले की शिकायत दर्ज की जिसमें कहा गया कि 3 अप्रैल को युवक को रस्सी से बांधकर पीटा गया और उसे यातनाएं दी गईं। परिवार ने वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें