logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP पुलिस SI सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 203 अभ्यर्थी चयनित; यहां देखें लिस्ट

UP पुलिस SI भर्ती का सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद पूरी की गई चयन प्रक्रिया में 203 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इनमें 200 SI सिविल पुलिस और 3 PAC प्लाटून कमांडर के पद पर चुने गए हैं।

नोटिस बोर्ड पर लिस्ट देखते छात्रों की तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने SI भर्ती 2020-21 का सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 14 नवंबर 2026 को जारी चयन सूची में कुल 203 अभ्यर्थियों को जगह मिली है। इनमें 200 अभ्यर्थियों का चयन सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस और 3 का चयन प्लाटून कमांडर (PAC) के पद पर हुआ है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह सप्लीमेंट्री रिजल्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने कुल 212 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल किया था। इनमें से 203 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि 9 अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक हासिल नहीं कर सके। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की दो अलग-अलग सूचियां जारी की हैं। पहली सूची में SI सिविल पुलिस और दूसरी में PAC प्लाटून कमांडर के चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।

रिजल्ट आने में इतनी देर क्यों?

2021 के UP पुलिस SI भर्ती में 42 अभ्यर्थियों को कम समय में ज्यादा सवाल हल करने के आधार पर नकल के संदेह में चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था। अभ्यर्थियों ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि बिना ठोस सबूत और अपना पक्ष रखने का मौका दिए उन्हें बाहर किया गया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया और अब 203 अभ्यर्थियों का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी हुआ है।

 

यह भर्ती 2020-21 की सीधी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशेष अपील संख्या 651/2026 में 1 सितंबर 2026 को आदेश दिया था। इसके बाद भर्ती बोर्ड ने कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की। बोर्ड ने 2 नवंबर 2026 को 138 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया था। इनमें 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 129 सफल हुए। इसके बाद 5 नवंबर को 278 अभ्यर्थियों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) कराया गया।

 

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार से बढ़ेगी EMI? आपके होम लोन पर कितना पड़ेगा असर

212 अभ्यर्थियों की मेरिट से हुआ चयन

PET में 202 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 60 असफल और 16 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा 10 अभ्यर्थी पहले ही DV/PST और PET पास कर चुके थे। इस तरह कुल 212 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए शामिल किया गया। बोर्ड ने लिखित परीक्षा में मिले अंकों, अभ्यर्थियों की पसंद और आरक्षण के नियमों को ध्यान में रखकर चयन सूची तैयार की।। इसमें 200 अभ्यर्थियों का चयन SI सिविल पुलिस और 3 का चयन PAC प्लाटून कमांडर के पद पर हुआ। वहीं, 9 अभ्यर्थी कटऑफ से कम अंक के कारण चयनित नहीं हो सके। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर कोई चयन नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें: रामायण सर्किट को रफ्तार, जनकपुरधाम-अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सप्लीमेंट्री फाइनल चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UP पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [uppbpb.gov.in](https://uppbpb.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस या रिजल्ट सेक्शन खोलें।
  • SI भर्ती 2020-21 के सप्लीमेंट्री फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • SI सिविल पुलिस के लिए सूची-1 और PAC प्लाटून कमांडर के लिए सूची-2 खोलें।
  • PDF में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

यहां क्लिक करके आप रिजल्ट की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं- https://www.uppbpb.gov.in/FilesUploaded/Notice/Final_with_Notice_List_1_2_SI_2020_213d48b1b7-79ed-4c56-ac69-f1072e647331.pdf


और पढ़ें