उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां टीबी से पीड़ित एक महिला की मौत के कुछ ही घंटे बाद उसके पति ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही तभी पति को हार्ट अटैक आ गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक, सहायल थाना क्षेत्र के माधावापुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय पिंकी पिछले चार साल से टीबी की बीमारी से जूझ रही थी। उनका इलाज कानपूर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई।
पत्नी ने निधन के बाद 40 वर्षीय श्यामल दास पूरी तरह टूट गए थे। रातभर वह सदमे में रहे। मंगलवार सुबह जब परिवार और गांव के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तब परंपरा के अनुसार श्यामल अपनी पत्नी की मांग में आखिरी बार सिंदूर भर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: कल्याण बनर्जी पूरे सत्र से निलंबित, असंसदीय भाषा के इस्तेमाल का आरोप
पति ने भी तोड़ा दम
एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थी उठने से पूरे गांव का माहौल सदमे से भरा हो गया। इस घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। बताया जा रहा है कि दोनों के दो छोटे बेटे हैं जिनके सिर से अब माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।
यह भी पढ़ें: ट्रेनी IPS ने की थी यौन उत्पीड़न, मारपीट की शिकायत, आरोपी ने की सुसाइड की कोशिश
गांव वालों ने की प्रशासन से मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों बच्चों की पढ़ाई और उनका पालन-पोषण के लिए परिवार को आर्थिक सहायता दि जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।