logo

ट्रेंडिंग:

मेडिकल कॉलेज मे छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार लगा रहा हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक मेडिकल कॉलेज में एक छात्र की मौत हो गई। कॉलेज का कहना है कि ऐक्सीडेंट हुआ है लेकिन परिवार इससे संतुष्ट नहीं है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक आयुर्वेदिक कॉलेज के पहले साल के छात्र की संदिग्ध मौत ने लोगों को हिला दिया है। परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं और कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 28 साल के विशाल ने गुरु द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज में दिसंबर 2025 में दाखिला लिया था। वह दिल्ली के रहने वाले थे।

 

रविवार शाम को परिवार को एक लड़के 'मोनू' के फोन से पता चला कि विशाल को मामूली चोट लगी है, एक्सीडेंट हुआ है। परिवार जब सहारनपुर पहुंचा तो उन्हें बताया गया कि विशाल की मौत हो चुकी है और उसका शव मोर्चरी में है।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, गैरेज में सो रहे युवक को जिंदा जलाया

परिवार का आरोप

विशाल के भाई अरुण और पिता ने कहा कि कुछ सीनियर छात्रों का विशाल से झगड़ा था। यह झगड़ा एक लड़की को लेकर था। उन्होंने पहले से ही विशाल को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी।

 

पिता की शिकायत में लिखा है कि घटना के समय विशाल मोटरसाइकिल पर था और उसके साथ 2024 बैच के दो अन्य छात्र भी थे। बताया गया कि यह एक्सीडेंट था, लेकिन बाकी दोनों छात्रों को सिर्फ छोटी-मोटी चोट आई, जबकि विशाल की मौत हो गई।

 

परिवार को शक है कि कॉलेज वाले झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशाल की मौत से पहले ही उसके फोन में छेड़छाड़ की गई। कॉल रिकॉर्ड और मैसेज डिलीट किए गए या बदल दिए गए। पिता ने कुछ छात्रों और एक टीचर पर हत्या की साजिश रचने और सबूत मिटाने का आरोप लगाया है।

 

यह भी पढ़ें: हमारी-आपकी बातें चुरा रहा WhatsApp? मेटा पर मुकदमा हो गया

पुलिस और कॉलेज की कार्रवाई

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच चल रही है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है। सोमवार को परिवार और रिश्तेदार कॉलेज पहुंचे और वहां जोरदार प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज के आसपास भारी संख्या में जवान तैनात कर दिए हैं।

 

यह मामला अभी जांच के अधीन है। परिवार रैगिंग और पुरानी दुश्मनी का आरोप लगा रहा है, जबकि अधिकारी इसे एक्सीडेंट बता रहे हैं।

 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap