logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गरीब हैं, 50 रुपये की सब्जी में क्या होता', जब DM से बच्चे ने पूछे तीखे सवाल

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल है। इसमें बच्चा डीएम के सामने कहता है कि गरीब हैं। घर में खाने को लाले पड़े हैं। मम्मी 50 रुपये की सब्जी लाती हैं। 50 रुपये की सब्जी से क्या होता है। अब बच्चे के बेबाक अंदाज का हर कोई कायल है।

Lakhimpur Kheri News

अधिकारियों से बात करता बच्चा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से एक 13 वर्षीय बच्चे का बेखौफ वीडियो सामने आया है। जहां अच्छे-अच्छे लोग अधिकारियों के सामने बातचीत करने में पसीना छोड़ देते हैं तो वहीं बच्चे के सवालों ने अधिकारियों को बोलती बंद कर दी। जवाब देने की जगह बच्चे के सवाल पर अधिकारी सिर्फ हंसते रहे। अब देखना यह होगा कि बच्चे के संजीदा सवाल पर हंसने वाला लखीमपुर खीरी प्रशासन उसकी शिकायत पर कोई एक्शन लेता भी है या नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर बच्चे के इस बेबाक अंदाज की खूब तारीफ हो रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 13 वर्षीय बच्चा अकेले तहसील दिवस में अपने घर पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा था। बच्चे ने लखीमपुर खीरी जिले के डीएम के सामने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। उसकी हाजिरजवाबी ने सभी को हैरत में डाल दिया। बातों-बातों में बच्चे ने यह भी बता दिया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। 

 

यह भी पढ़ें: 'सब्र की परीक्षा न लें', सोनम वांगचुक मामले में अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया

 

डीएम साहब ने पढ़ाई करने की सलाह दी तो बच्चे ने कहा- खर्च कौन उठाएगा। डीएम साहब ने तर्क दिया कि पढ़ाई तो मुफ्त है तो बच्चे ने कहा कि कॉपी-किताब कहां से आएंगी। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि कॉपी-किताब भी मुफ्त है। इस पर बच्चे ने पूछा- 9वीं के बाद क्या होगा। तब डीएम साहब ने कहा कि आपकी मम्मी काम करती हैं। वे पढ़ाएंगी। बच्चे के अगले जवाब पर सभागार में बैठे सभी अधिकारी हंस पड़े, लेकिन यह नहीं सोच सके कि महंगाई के इस दौर की सबसे बड़ी सच्चाई को बच्चे ने उजागर कर दिया, उसने कहा कि सर, 3000 रुपये में आज कल होता ही क्या है? कॉपी-किताब ले आए... क्या करें?

 

यहां देखें बच्चे का वीडियो-

 

 

 

 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक डीएम ने बच्चे की शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बच्चे का नाम अभिताभ गुप्ता है। उम्र 13 वर्ष है और आठवीं कक्षा में पढ़ता है। शहर के मोहल्ला ईदगाह में उसका पुश्तैनी मकान है और इस पर अवैध कब्जा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत; 10 लोग घायल

 

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पुश्तैनी मकान पर बच्चे की ताई ने ही ताला डाल रखा है। बच्चे ने कहा कि अगर ताला खुल जाए तो मम्मी उसे किराये पर उठा देंगी और किराये से घर खर्च चलने लगेगा। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बच्चे से कहा कि आज तुम्हारा काम करवा देंगे। बच्चे ने तपाक से करवा देंगे नहीं... करवा दीजिए। बच्चे की इसी हाजिरजवाबी पर सभी अधिकारी हंस पड़े। 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें