logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांके बिहारी मंदिर में रिटायर आर्मी कैप्टन पर बेंत से हमला, गोस्वामी हिरासत में

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर में विवाद के दौरान रिटायर्ड आर्मी कैप्टन कुशलेंद्र यादव को घायल कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Retired Army Captain attacked with cane

रिटायर आर्मी कैप्टन पर बेंत से हमला । Photo Credit : X/SachinGuptaUP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर परिसर में शनिवार को दर्शन के दौरान एक श्रद्धालु पर सेवायत द्वारा बेंत से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गाजीपुर निवासी रिटायर आर्मी कैप्टन कुशलेंद्र यादव घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी मनोज गोस्वामी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुशलेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे।

 

इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका मनोज गोस्वामी से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी अचानक बढ़ी और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। 

बेंत से वार कर सिर फोड़ा

यह भी पढ़ें: SIR के बहाने BLO ने प्रेमिका के पति को बुलाया, टुकड़ों में काटकर नहर में फेंका

 

आरोप है कि विवाद के बीच मनोज गोस्वामी ने बेंत से हमला कर दिया, जिसमें एक वार श्रद्धालु के सिर पर लगा। इससे उनके सिर से खून बहने लगा और वह लहूलुहान हो गए। उनकी पत्नी ने मौके पर उन्हें संभाला, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी कथित रूप से अपशब्द भी कह रहा था।

 

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर बांके बिहारी पुलिस चौकी ले गए। घायल श्रद्धालु का प्राथमिक उपचार कराया गया। कुशलेंद्र यादव का कहना है कि गोस्वामी किसी अन्य युवक से विवाद कर रहे थे और उन्होंने केवल बीच-बचाव करने की कोशिश की थी, जिसके बाद आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें