logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल, खुद बता दिया किसने और क्यों करवाई

मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी है। इस घटना में एक सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Khan Sir Coaching

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग, Photo Credit: Social Media

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर एजुकेटर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग की घटना हुई। पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में हुई इस फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया। फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना ने छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। घटना के बाद खान सर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है और घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि यह घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग कैंपस के बाहर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों के बीच विवाद और हंगामे की स्थिति बनी, जिसके बाद फायरिंग की घटना सामने आई। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हुई और एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की खबर सामने आई।

 

यह भी पढ़ें: 'हिट एंड रन का दौर खत्म, अब सीधी जंग', कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला

 

पुलिस ने क्या बताया?

घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया यह मामला मारपीट से जुड़ा है। सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा, 'गार्ड को चोटें आई हैं, इसलिए उसके बयान के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घायल गार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है।'

क्या बोले खान सर?

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में खान सर ने नाराजगी और चिंता जाहिर की। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके कोचिंग सेंटर से सिलेक्ट हुए बच्चों के सम्मान में एक प्रोग्राम रखा गया था और इस प्रोग्राम के बाद कुछ लोगों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड से उनकी बहस हुई और उसके बाद यह घटना हुई। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से UP तक आंधी-तूफान करेगा परेशान, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

क्यों और किसने किया हमला?

खान सर पूरे देश में काफी मशहूर शिक्षक हैं। उनके कोचिंग के बाहर फायरिंग से पटना में अपरा-तफरी मच गई। अभी तक पुलिस ने फायरिंग की वजह और आरोपियों के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि, खान सर ने इसपर खुलकर बात की। उन्होंने फायरिंग की वजह पर बात करते हुए कहा कि वजह यही है कि इतनी कम फीस में क्यों पढ़ा रहे हो और इतना अच्छा रिजल्ट कैसे आ रहा है। जब खान सर से पूछा गया कि फायरिंग किसने की तो उन्होंने साफ कहा कि फायरिंग आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गार्ड ने भी पहचान लिया है और यह बगल की कोचिंग वाला ही है। 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें