logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा अपने फार्म हाउस के पास बैठे थे, तभी हमला हो गया। वह अपने दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी हमला हो गया।

Meeta Baroda

हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

हरियाणा के मशहूर सिंगर मीता बरोदा पर जानलेवा हमला हुआ है। वह गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी गांव के कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। वहां मौजूद एक शख्स ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली मीता को नहीं लगी, वह हमले में बाल-बाल बच गए हैं।

पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। एफएसएल की एक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह घटना राजनीतिक साजिश से जुड़ी हुई है।
 
यह भी पढ़ें: राजस्थान: स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 4 बच्चों की मौत, बचाव जारी

कैसे हमला हुआ?

मीता एक फार्म हाउस पर बैठे थे। तभी अचानक गाली-गलौच होने लगी। गुरुवार रात करीब 11 बजे यह झड़प हुई है। मीता बरोदा, बरोदा रोड पर एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास थे। वहां उसके दोस्त भी बैठे थे। गांव के लोगों के साथ उसकी झड़प शुरू हो गई। 

गाली गलौच के थोड़ी देर बाद ही बरोदा मोड़ पर खड़े आरोपियों ने हंगामा शुरू किया है। दो फायर उसने हवा में किया फिर एक फायर मीता पर ही की। वह हमले में बाल-बाल बचे। 

यह भी पढ़ेंः घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी ने पति की काटी जीभ और निगल गई

किस पर आरोप लगे हैं?

मीता पर हमला करने वाले शख्स का नाम मंजीत है। विधानसभा चुनावों के दौरान दोनों के बीच अनबन हुई थी। एक पक्ष कांग्रेस उम्मीदवार के साथ था, दूसरा किसी दूसरे के साथ। इसे लेकर ही विवाद भड़का है। 

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें