logo

ट्रेंडिंग:

टुकड़ों में काटी लाश, नदी में फेंका, फैसल हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर रिहाना

बागपत पुलिस ने फैसल हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है।लेडी डॉन रिहाना को हिरासत में लिया गया है। इस वारदात की पूरी कहानी।

Rihana

पुलिस की गिरफ्त में रिहाना। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुए फैसल हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल महिला गैंगस्टर रिहाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरवरी 2025 में हुए इस हत्याकांड एक साल बाद जाकर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रिहाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को कई टुकड़ों में काट डाला था। रिहाना की तलाश पुलिस को एक अरसे से थी।
 

रिहाना बीते कई महीनों से फरार थी। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। रिहाना पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत के दर्ज हुआ था। वह फैसल हत्याकांड कदी मुख्य आरोपी है। फैसल को पहले गोली मारी गई थी, फिर उसे कई टुकड़ों में काटकर बोरे में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार में लुटेरी बनी पुलिस, चलती ट्रेन से 1.44 करोड़ का सोना लूटा

3 हजार की वजह से फैसल की हत्या हुई थी 

फैसल की जान 3 हजार रुपये की वजह से चली गई। 15 फरवरी 2025 को छपरौली में फैसल की हत्या हुई थी। तब यह बात सामने आई थी कि 3 हजार के विवाद में फैसल को मारने का लोगों ने प्लान बनाया था। परवेज कुरैशी इस हत्याकांड का मास्टमाइंड बताया जा रहा है। 

दोस्त को उधार दिया था, मांगा तो मर्डर हो गया 

परवेज कुरैशी ने फैसल से कुछ पैसे उधार लिए थे। फैसल, परवेज से पैसे मांगता था। दोनों के बीच इसे लेकर झगड़ा हुआ था। परवेज ने अपने दोस्त को फैसल को मारने के लिए प्लान बनाया था। उनसे अपनी गर्लफ्रैंड शमा के जरिए फैसल को फंसाया और उसे मिलने के लिए एक सुनसान जगह बुला लिया।

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर के साथ बिहार में नए साल की शुरुआत, 25 हजार का इनामी मैनेजर राय घायल

नींद की दवाई दी, गोली मारी और लाश के टुकड़े किए 

फैसल को नींद की दवाई दी फिर गोली मार दी। पहचान मिटाने के लिए लाश के 3 टुकड़े किए और बोरे में भरकर हिंडन नदी में लाश फेंक दी। हत्याकांड में शमा और अभिषेक नाम के एक शख्स को सुपारी दी गई थी। परवेज कुरैशी, शणा, सावेज, अभिषेक, दानिश, सुनील त्यागी और रिहाना का नाम शामिल था।

रिहाना कौन है?

रिहाना और इनाम फरार चल रहे थे, पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने इस हत्या में शामिल रिहाना को गिरफ्तार किया है। रिहाना पर कई मुकदमे दर्ज है। रिहाना पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस चल रहा है। 

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap