logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस के सामने मार दी गोली, कौन है विनय त्यागी?

पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर पुलिस के सामने ही हमला किया गया है। इस हमले में विनय को गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर है।

vinay tyagi

विनय त्यागी पर हमला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के लक्सर में बुधवार को दिनदहाड़े पुलिस के सामने ही गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कस्टडी में कोर्ट की पेशी के लिए ले जाए जा रहे कुख्यात अपराधी पर कुछ बदमाशों ने विनय त्यागी पर हमला कर दिया। इस हमले में कुछ गोलियां विनय त्यागी को लगी हैं और दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट के लिए ले जाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

पुलिस ने बताया है कि स्पेशल वैन से विनय त्यागी को लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था। लक्सर फ्लाइओवर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे कई बदमाशों ने अचानक पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम भी हैरान रह गई। रिपोर्ट के मुताबिक, विनय त्यागी को कम से कम दो गोलियां लगी हैं और दो कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद करके जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो पाए।

 

यह भी पढ़ें- '110 हिंदू और 90 मुसलमान उतारेंगे', हुमायूं कबीर ने बताया अपना चुनावी प्लान

 

 

हमले के बाद हमलावर बंदूकें लहराते हुए भाग गए। गोलियां लगने के चलते विनय त्यागी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब पुलिस ने पूरे हरिद्वार में नाकेबंदी कर दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

 

कौन है विनय त्यागी?

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विनय त्यागी का नाम काफी कुख्यात है। चोरी के कई मामलों में आरोपी होने के चलते विनय त्यागी हिस्ट्रीशीटर है। पश्चिमी यूपी के अलावा उत्तराखंड के भी कई जिलों में विनय त्यागी का गैंग सक्रिय है और कई आपराधिक घटनाओं में उसका नाम भी सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम सुरक्षित नहीं हैं', कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक पर बोली उन्नाव केस की पीड़िता

 

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 1980 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले विनय त्यागी का नेटवर्क यूपी और उत्तराखंड समेत कुल 5 राज्यों में फैला हुआ है। मेरठ पुलिस ने विनय त्यागी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे जून 2024 में गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

विनय त्यागी मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी के खाईखेड़ी गांव का रहने वाला है। विनय की पत्नी निशी त्यागी ब्लॉक प्रमुख रही हैं। प्रवीण और राजीव शर्मा की हत्या के मामले में विनय त्यागी आरोपी है। जब उसे देहरादून में गिरफ्तार किया था, तब उसने बताया था कि उसने प्रवीण और राजीव की लाश मेरठ की काली नदी में फेंकी थी। हालांकि, बाद में वह अपने बयान से पलट गया।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें