बिहार के मधुबनी में कांग्रेस में इन दिनों अजब ही कलह मची है। इस बार कलह, किसी पद या टिकट को लेकर नहीं है, सदाकत आश्रम में रेस्टोरेंट खोल देने की वजह से मची है। मधुबनी पूर्वी के जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा पर उन्हीं की पार्टी के पदाधिकारी ने यह आरोप लगाया है। मधुबनी पश्चिमी की जिलाध्यक्ष मीना देवी ने आरोप लगाया है कि नलिनी रंजन झा ने कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में रेस्टोरेंट खोल दिया है।
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव यादव ने अब नलिनी रंजन झा से जवाब तलब किया है। नलिनी रंजन झा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसे आरोप बेबुनिया हैं, उनका रेस्टोरेंट से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें: शराबबंदी के बावजूद बिहार-गुजरात में अल्कोहल सेवन कितना? मिजोरम की महिलाएं नंबर-1
कैसे खुला भेद?
9 दिसंबर 2025 को रेस्टोरेंट का उद्घाटन था। 12 हजार प्रति महीने पर राजीव रंजन के साथ एक समझौता हुआ, तब वह जिलाध्यक्ष नहीं थे। निलिनी रंजन झा का कहना है कि ऐसे आरोप, सिर्फ पार्टी में उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं।
अब क्या दावे किए जा रहे हैं
नलिनी रंजन का दावा है कि इस हॉल को पहले भी किराए पर दिया जा चुका है। साल 2021 में शीतलांबर झा जब जिला कांग्रेस प्रमुख थे,तब उस हाल को फिजियोथेरेपी सेंटर को सौंप दिया गया था। पूर्व मंत्री युगेश्वर झा ने भी 2002 में उस हॉल को फिजियो थेरेपी सेंटर को दे दिया था।
यह भी पढ़ें: दरभंगा में बीडीओ के छह ठिकानों पर EOU की दबिश, 89 लाख की काली कमाई के सबूत मिले
अब क्या दावा किया जा रहा है?
एक जिले में दो जिलाध्यक्ष हैं, इसे लेकर ही बवाल भड़का है। मधुबनी पश्चिम की जिलाध्यक्ष मीना कुशवाहा ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दावा किया है कि मधुबनी शहर, नलिनी रंजन झा के क्षेत्राधिकार में नहीं है, तब भी उन्हीं का कब्जा रहता है।
निलिनी रंजन झा कौन हैं?
नलिनी रंजन झा का मधुबनी में रूपन झा नाम से भी प्रसिद्ध है। वह बिहार के मधुबनी (पूर्वी) के जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं। बिहार कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के लिए मधुबनी को दो संगठनात्मक जिलों में बांटा है। पूर्वी और पश्चिमी। अब उनके नाम पर हंगामा हो रहा है।