logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां की तस्वीर गले में डालकर ED दफ्तर क्यों पहुंचे हरीश रावत?

पूर्व CM हरीश रावत 2016 भर्ती परीक्षा मामले में ED के सामने पेश हुए हैं। उन्होंने अपने गले में मां की फोटो पहनकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Harish Rawat

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। Photo Credit: HarishRawat/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शनिवार को देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। वह 2016 की एक भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए वहां गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने गले में मां की एक तस्वीर पहन रखी थी, जिस पर 'मां' लिखा हुआ था।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह अपनी मां, मां जगदंबा और धरती माता का स्मरण कर उन्हीं का आशीर्वाद लेकर ED दफ्तर पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अकेले वहां गए हैं और अपने साथ किसी को नहीं बुलाया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस आलाकमान के 'आंख-कान' रहे हरीश रावत ने इस्तीफा क्यों दिया?

हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड:-
आज मैं ED महोदय के दफ्तर में पहुंचा हूं और किसी के साथ नहीं, मैंने किसी को खबर नहीं दी। पिछले 36 घंटे पहले मुझको जो जानकारी दी गई थी, उसकी किसी को खबर नहीं मिली। मैं केवल अपनी मां को लेकर के आया हूं।

किस केस में आया है हरीश रावत का नाम?

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से 2016 में आयोजित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताएं सामने आईं थीं। हाल ही में ED ने इसी मामले में हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर पर भी छापेमारी की थी। घर से कैश और गहने बरामद हुए थे।

 

 

हरीश रावत को 2 दिन पहले मिला था नोटिस

हरीश रावत ने एक पोस्ट में कहा कि ED ने उन्हें दो दिन पहले नोटिस भेजा था, जो 2016 के इसी मामले से जुड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें हाजिर होने को कहा गया और उनसे कई दस्तावेज मांगे गए हैं। पुराने आईटीआर और परिवार के सदस्यों की संपत्तियों से जुड़े कागजात भी मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: लैंडस्लाइड, बाढ़, भीषण बारिश, उत्तराखंड पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, IMD का रेड अलर्ट

क्या सवाल पूछ रहे हैं हरीश रावत?

हरीश रावत ने जांच एजेंसी से सवाल किया है कि 'परिवार' शब्द का दायरा कितना बड़ा है और उसमें कौन-कौन आएगा। उनके मुताबिक उनका परिवार काफी बड़ा है, बेटियों की शादियां हो चुकी हैं, ऐसे में इतने कम समय में सबके दस्तावेज जुटाना मुश्किल है।

छोड़ चुके हैं कांग्रेस पार्टी में अपना पद

इसी महीने की शुरुआत में जब चंदन जीना के घर छापा पड़ा था, उसके बाद हरीश रावत ने अपने सभी पार्टी पदों से इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। उन्होंने सभी पदों को छोड़ दिया था। वह कांग्रेस में ही अलग-थलग पड़ गए हैं। अब ईडी केस की छानबीन कर रही है। 

Related Topic:#Congress

और पढ़ें