logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं UAPA के आरोपी सुधाकर? जिनके बीजेपी में शामिल होने पर मचा बवाल

सुधाकर बडगुजर को बीजेपी में शामिल करने के बाद महाराष्ट्र में सियासी हंगामा मच गया है। विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है तो वहीं अपने भी इस फैसले के खिलाफ हैं।

Maharashtra BJP.

भाजपा में सुधाकर बडगुजर का क्यों विरोध। (Photo credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिवसेना के नेता रहे सुधाकर बडगुजर को बीजेपी में शामिल करने का विरोध होने लगा है। भाजपा विधायक सीमा हिरय ने खुलकर इसका विरोध किया, जबकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बचाव किया। सीएम ने दावा किया कि सुधाकर का कोई विरोध नहीं हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी कोई विरोध नहीं किया है। हालांकि शुरुआत में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले और पार्टी नेता रवींद्र चव्हाण से सुधाकर के पार्टी ज्वाइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने का दावा किया था। उधर, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पूछा कि बीजेपी भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम को भी अपनी पार्टी में शामिल करेगी?

 

17 जून को पूर्व शिवसेना नेता सुधाकर बडगुजर ने बबनराव घोलप के साथ बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। शिवसेना में सुधाकर को संजय राउत का करीबी माना जाता था। भाजपा विधायक सीमा हिरय पार्टी में सुधाकर बडगुजर के आने के खिलाफ हैं। पिछले साल भाजपा ने सुधाकर पर निशाना साधा था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाके के आरोपी सलीम कुत्ता के साथ डांस करते दिखे थे। 

 

यह भी पढ़ें: 'देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी', ऐसा क्यों बोले अमित शाह?

सीमा हिरय क्यों विरोध में?

सीमा हिरय नासिक पश्चिम विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने साल 2014 और 2024 में सुधाकर के खिलाफ चुनाव लड़ा। अब एक ही पार्टी में दोनों के आने से असहजता होना लाजिमी है। 17 जून को सीमा ने कहा था, 'मैं उन लोगों में से एक हूं, जिन्होंने उसे राष्ट्र विरोधी कहा था। उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा और उनके विरुद्ध गंभीर मामले लंबित हैं। मैं उन्हें अपने पाले में कैसे शामिल कर सकती हूं।' 

कांग्रेस ने पूछा- क्या दाऊद को भी शामिल करेगी बीजेपी?

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बीजेपी को 'राजनीतिक वाशिंग मशीन' कहा और आरोप लगाया कि पार्टी गुंडों, अपराधियों और भ्रष्ट लोगों से भरी है। सपकाल ने कहा, 'बीजेपी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी कहती है। अपनी ताकत का बखान करती है। उसने अपने दरवाजे हर किसी के लिए खोल दिए हैं। बीजेपी जिन लोगों पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी, अब उनका पार्टी में स्वागत किया जा रहा है। उन्हें मंत्री पद दिया जा रहा है। अब दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने के आरोपों का सामना करने वाले लोगों को भी सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया जा रहा है।' उन्होंने पूछा कि क्या अब बीजेपी दाऊद को भी पार्टी में शामिल करेगी?

 

यह भी पढ़ें: लव मैरिज और अपहरण, सुप्रीम कोर्ट तक कैसे पहुंचा ADGP का मामला?

 

कौन हैं सुधाकर बडगुजर?

सुधाकर बडगुजर एक बड़े ठेकेदार हैं। वह तीन बार के पार्षद और शिवसेना नासिक जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। शिवसेना में टूट के बाद उन्होंने उद्धव गुट में रहना उचित समझा। 2023 में सुधाकर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह सलीम 'कुत्ता' के साथ डांस करते दिखे। सलीम 1993 के मुंबई सीरियल धमाकों का आरोपी है। तब भाजपा विधायक नितेश राणे ने सुधाकर बडगुजर पर सलीम को शरण देने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने सुधाकर के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था। जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। 

Related Topic:#Maharashtra News#BJP

और पढ़ें