logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटी ने कराई मां की हत्या, सरकारी नौकरी और जमीन पर नजर, रिश्तेदारों को दी सुपारी

जयपुर में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या की करा दी। उसकी नजर मां की करोड़ों की दौलत और सरकारी नौकरी पर थी। पढ़ें रिपोर्ट।

Car Accident AI Image Google Gemini

सांकेतिक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान के जयपुर में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या सिर्फ इसलिए करा दी, जिससे उसे मां की जगह अनुकंपा नौकरी मिल जाए। मृत महिला का नाम नीरज शर्मा है। उसकी बेटी आयुषी शर्मा ने अपने रिश्तेदारों संग नीरज शर्मा की हत्या की कहानी रही है। नीरज शर्मा की हत्या में उनकी बेटी, पति के भाई और कुछ रिश्तेदार शामिल है।

पुलिस ने कहा है कि आयुषी शर्मा ने अपनी मां की सरकारी नौकरी और संपत्ति हथियाने के लिए यह साजिश रची थी।3 जुलाई को शाम करीब 4:45 बजे नीरज शर्मा अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार SUV 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उन्हें कुचलते हुए निकल गई।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत बाप ने बेटे के सिर पर मारा डंडा, मौके पर हुई मौत, अब मिली उम्रकैद

SUV से टक्कर, 100 फीट दूर जाकर गिरी मां

तेज धक्के से वह करीब 100 फीट दूर जाकर गिरीं और वहीं दम तोड़ दिया। ड्राइवर हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो शक गहराया। पुलिस को लगा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि पूरी तरह से हत्या है।

पुलिस का शक क्यों गहराया?

पुलिस ने शुरुआती छानबीन की तो पता चला कि आयुषी ने अपने चाचा मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर यह साजिश रची। तीनों ने भरतपुर के रहने वाले हेमंत शर्मा को 7 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

कैसे हत्या को अंजाम दिया?

आरोपियों ने पहले कई दिन तक नीरज शर्मा के घर की रेकी की। वह कहां जाती हैं, किससे मिलती हैं, कब निकलती हैं, यह सब जानने के बाद हत्या की साजिश रची गई। 3 जुलाई को यह तय हुआ कि नीरज शर्मा की हत्या की जाएगी। 3 जुलाई को ही SUV कार से उन्हें कुचल गया।

मोहित शर्मा ने लाइव लोकेशन शेयर की, आकाश शर्मा ने स्कॉर्पियो चला दी। हमले के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले। पुलिस ने अब तक आयुषी शर्मा, मोहन स्वरूप, मोहित शर्मा, अकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा और रोहित जाटव समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में डूबे पैसे तो युवक बना कातिल, पड़ोसन की हत्या कर लूटी सोने की चेन

हत्या के प्लान को अंजाम किसने दिया?

मुख्य साजिशकर्ता बलराम उर्फ रवि अभी फरार है, पुलिस उसे ढूंढ रही है। नीरज शर्मा के पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी। बेटी आयुषी भी वही नौकरी हासिल करना चाहती थी। 

3 साल से बेटी संग चल रहा था विवाद

मां-बेटी के बीच संपत्ति को लेकर दो-तीन साल से विवाद चल रहा था। नीरज शर्मा पहले ही अपने भाई को बता चुकी थीं कि बेटी और ससुराल वाले उन्हें धमकी दे रहे हैं। अब उन्हीं की बेटी ने उनकी कथित तौर पर हत्या करा दी। 


और पढ़ें