logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेयर बाजार में डूबे पैसे तो युवक बना कातिल, पड़ोसन की हत्या कर लूटी सोने की चेन

मुंबई के मालाबार हिल में शेयर बाजार में भारी नुकसान झेलने वाले 23 वर्षीय युवक ने पड़ोसन की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

representative image of Crime Scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शेयर बाजार में भारी नुकसान झेलने के बाद 23 वर्षीय युवक ने अपनी पड़ोसन की हत्या कर दी। आरोप है कि वह महिला के घर सोने की चेन लूटने के इरादे से घुसा था। विरोध करने पर उसने महिला का गला घोंट दिया और सोने की चेन व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

 

मृतका की पहचान 55 वर्षीय ज्योति पवार के रूप में हुई है, जो घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। आरोपी खैफ शेख उसी इलाके के शिमला नगर में उनका किरायेदार और पड़ोसी था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: मामूली विवाद पर पत्नी को तवे से मार डाला, पति ने थाने में जाकर कबूला जुर्म

काम पर नहीं पहुंचीं तो खुला हत्या का राज

शनिवार सुबह जब ज्योति पवार काम पर नहीं पहुंचीं, तो उनके मालिक को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी उनकी बेटी को दी। बेटी बोरीवली से मां के घर पहुंची और काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। ज्योति पवार घर के अंदर मृत मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। साथ ही तकनीकी सबूत जुटाए गए और इलाके के लोगों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने खैफ शेख को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने इस वारदात में अपनी भूमिका कबूल कर ली।

 

यह भी पढ़ें: प्यार में मनोज बना सिमरन, कराया जेंडर चेंज, प्रेमी शादी से मुकरा तो मांगा इंसाफ

घाटे की भरपाई के लिए बनाई लूट की योजना

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शेयर बाजार में भारी नुकसान हुआ था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पैसों का इंतजाम करने के लिए उसने ज्योति पवार के घर से सोने की चेन लूटने की योजना बनाई। जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सोने की चेन और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में किसी और की भी भूमिका थी या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


और पढ़ें