logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छत्तीसगढ़: पति को मारने के लिए पत्नी ने जीजा को दी 1 लाख की सुपारी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। मृतक की हत्या किसी और ने नही बल्कि उसकी पत्नी और सास ने मिलकर मृतक के साढू को 1 लाख रुपये की सुपारी दे कर करवाई थी।

𝐁𝐈𝐋𝐀𝐒𝐏𝐔𝐑 𝐏𝐎𝐋𝐈𝐂𝐄

बिलासपुर पुलिस और औरोपी, Photo Credit: 𝐁𝐈𝐋𝐀𝐒𝐏𝐔𝐑 𝐏𝐎𝐋𝐈𝐂𝐄 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐈𝐀𝐋

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिलासपुर में हिर्री माइंस के पास हुए 'ब्लाइंड मर्डर केस' का खुलासा किया है। मृतक की सास, पत्नी, साढू और उसके दोस्त ने मिलकर उसकी हत्या की थी। घर की कलह से परेशान होकर मृतक की पत्नी ने यह षड्यंत्र रचा था। अपने ही दामाद की हत्या कराने के लिए सास ने मृतक के साढू को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। चहेरा साफ न दिखने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर लगे चोट से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। 

 

चकरभाठा पुलिस ने हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करने पहुंची थी। मामले में अज्ञात शव कि सिनाख्त और जालसाजी में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (साइबर सेल) और थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम लगी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई। चकरभाठा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार्यवाही कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 4 बच्चों की मौत, बचाव जारी

क्या है पूरा मामला?

घटना 17 जुलाई की है, जब हिर्री माइंस के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मारा गया है। मामले में साइबर सेल और चकरभाठा पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। मृतक की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है। जांच में दौरान पता चला कि साहिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और उसके दोस्त विकास ने मिलकर की थी। 

कैसे हुई थी साहिल की हत्या?

मृतक साहिल को शराब की लत थी। घरेलू हिंसा से परेशान होकर उसकी पत्नी वर्षा ने इसकी जानकारी अपनी मां सरोजनी को दी। उसके बाद सरोजनी ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त को हत्या करने के लिए 1 लाख रुपये में राजी किया। सास ने आरोपियों को 8 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे।

 

यह भी पढ़ेंः घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी ने पति की काटी जीभ और निगल गई

 

साजिश के तहत हत्या वाली रात को सभी ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। फिर पहचान छिपाने के लिए मृतक के चेहरे को भी बुरी तरह बिगाड़ दिया।

पुलिस ने की इनाम की घोषणा

पुलिस ने घटना स्थल से हत्या के दौरान इस्तेमाल  की जाने वाली पल्सर बाइक, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी जांच टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा भी की है।


और पढ़ें