logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु में अपने ही बेटियों को क्यों बाप ने मार डाला? चिट्ठी में खुला राज

बेंगलुरु में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की जान ले ली। इसके बाद शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। फिलहाल हत्या के आरोपी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

man with his daughters

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक होटल में दो लड़कियों की लाश मिली, साथ ही बेटियों के पिता भी बेहोश पाए गए। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि शख्स ने पहले अपनी बेटियों की हत्या की थी। उसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस की शुरुआती जांच में होटल के कमरे से एक लेटर मिला था, जिसमें शख्स ने लिखा कि उसने अपनी बेटियों की जान ली क्योंकि उसकी पत्नी का कथित तौर पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।

 

यह मामला सोमवार यानी 10 अगस्त का है, जब 40 साल के इमरान ने कथित तौर पर अपनी बेटियों की होटल के कमरे में हत्या की थी। होटल के कमरे में 5 साल की शेख जेहरा और 10 साल की शेख जोया के शव होटल की चौथी मंजिल के एक कमरे में मिले थे। इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली।

 

यह भी पढ़ें: 'दिव्यांग छात्रों की किताबें इतनी महंगी...,' देहरादून में क्यों हो रहा प्रदर्शन?

 

क्यों ली बेटियों की जान?

 

पुलिस के मुताबिक, इमरान ने कथित तौर पर अपनी दोनों बेटियों का गला घोंटकर जान से मार दिया। पुलिस को होटल के कमरे में एक लेटर मिला, जिसमें इमरान ने लिखा कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं, जिससे परेशान होकर इमरान ने बेटियों की हत्या कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक, लेटर में लिखा था, 'मेरी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इस वजह से मैं अपने जीवन से दुखी हो चुका हूं। इसलिए मैं अपनी बेटियों को अपने साथ ले जा रहा हूं।'

 

यह भी पढ़ें: सड़ा हुआ चिकन और बीफ खिला रहे थे, बेंगलुरु के होटल पर लग गया ताला

कैसे ली बेटियों की जान?

 

पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, इमरान रविवार की शाम को अपनी बेटियों के साथ शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होटल के कमरे में गए थे। जब होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ ने सोमवार को दोपहर 12:30 बजे कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद होटल के स्टाफ ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद होटल के स्टाफ ने शाम 4:30 बजे दरवाजा खोलने की कोशिश की। शाम 5:30 बजे होटल के मैनेजर ने नकली चाबी से दरवाजा खोला।

 

होटल के कमरे में होटल के कर्मचारियों को बिस्तर पर दोनों लड़कियां बेहोश हालत में मिली थीं। जबकि इमरान जमीन पर बेहोशी की हालत में मिला, जहां उसका गला कटा हुआ था। इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। इमरान और उनकी बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इमरान की जान बचा ली। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


और पढ़ें