logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोमो बेचने वाली' कहकर दी थी गाली, 3 दिन बाद गिरफ्तार हुईं रूबी जैन

दिल्ली के मालवीय नगर में एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद बाद में नस्लीय विवाद बन गया। इस मामले में अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली कुछ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Accused Ruby Jain

आरोपी रूबी जैन, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ उनके पड़ोसियों ने गाली-गलौज और नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब तीन दिन के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

केवल मामूली सी बात पर इन सभी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि आरोपियों में खासकर पत्नी ने बेहद आपत्तिजनक और नस्लीय कमेंट्स किए थे। आरोपी महिला को इन लड़कियों को 'मोमो बेचने वाली' जैसे शब्दों से अपमानित करते हुए सुना गया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरा पति कस्टम अफसर का बेटा है', दिल्ली में पड़ोसियों का झगड़ा हुआ वायरल

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसमें मुख्यत: धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 196 (नस्ल और धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था। 

इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए इसमें SC/ST ऐक्ट के कड़े प्रावधानों को भी जोड़ दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चल रही जांच के बाद आरोपी महिला रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरा विवाद क्या था?

विवाद तब शुरू हुआ जब चौथी मंजिल पर रहने वाली महिलाएं अपने घर में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए ड्रिलिंग करवा रही थीं। इस दौरान कुछ धूल और मलबा नीचे रहने वाले पड़ोसी हर्ष सिंह और उसकी पत्नी रूबी जैन के घर के पास गिर गया। इस मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दंपत्ति ने महिलाओं पर बेहद आपत्तिजनक और नस्लीय कमेंट्स किए। 

 

यहां तक की पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने अपने रसूख की धौंस दिखाते हुए महिलाओं को डराने की कोशिश की।

 

यह भी पढ़ें: 'अपनी बेटियों से अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगवा दो', नए बयान से मची खलबली

पीड़ितों और आरोपियों का पक्ष

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें न केवल नस्लीय तौर पर प्रताड़ित किया गया बल्कि घटना के बाद उन पर कमरा खाली करने का दबाव भी बनाया जा रहा था। उनकी वकील रीना राय का कहना है कि यह घटना राजधानी में उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति गहरी जड़ें जमा चुकी नस्लीय मानसिकता को दर्शाती है।

वहीं दूसरी ओर, आरोपी दंपत्ति के वकील का दावा है कि वीडियो को अधूरा दिखाया जा रहा है और झगड़ा दोनों तरफ से हुआ था। उनका कहना है कि उनके मुवक्किल को अपनी कही बातों पर पछतावा है और उन्होंने खुद ही पुलिस को फोन किया था।


और पढ़ें